मेरी मां के पास फीस देने के लिए 350 रुपए नहीं थे, आज हैं हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस, करोड़ों की कमाई !
टीवी की टॅाप सुपरस्टार्स एक्ट्रेस की बात की जाए तो इसमें एक नाम शामिल है रश्मि देसाई की। जी हां, बिग बॅास 13 के पहले रश्मि ने उतरन टीवी शो से पहचान कमाई। फिर बारी आयी दिल से दिल तक की। बिग बॅास 13 में आने से पहले ही रश्मि देसाई ऐसी एक्ट्रेसेस में से रही हैं जो कि हर दिन की लाखों की फीस लिया करती हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रश्मि ने बिग बॅास 13 की सबसे अधिक फीस लेने वालीं कंटेस्टेंट रही हैं। फिलहाल इन दिनों रश्मि ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि यहां तक पहुंचना उनके लिए बड़ा संघर्ष रहा है। रश्मि ने कहा कि मेरी मां के पास उस वक्त 350 रुपए डांस क्लास की फीस देने के लिए नहीं होते थे।

मैंने अपनी डांस टीचर से ये कहा तो ऐसे करके किसी तरह मेरे डांस की शुरुआत हुई। मेरी मां हर जगह मेरे लिए खड़ी रही हैं। मेरी मां ने डांस टीचर से कहा कि मैं सिंगल मदर हूं। आप मेरी बेटी को डांस क्लास में ले लीजिए। यहां तक कि रश्मि की मां ने उनका नाम भी तीन बार बदला है। शिवानी, और दिव्या के बाद आखिर में रश्मि नाम रखा गया।
रसीला देसाई को डर था कि परिवार और सोसायटी बेटी के एक्टिंग को नहीं समझ सकता। बाद में बहन के साथ के बाद रश्मि की मां में हिम्मत आई। बहरहाल, आपको बता दें कि रश्मि देसाई टीवी की सबसे अधिक कमाई करने वालीं एक्ट्रेसेस में से एक हैं..उनकी कमाई जानकर आपके होश उड़ जायेंगे..


Click it and Unblock the Notifications