तलाक के बाद मैं बुरी तरह टूट गई थी, हर कोई मुझ पर शक कर रहा था- रश्मि देसाई का दर्द
टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने एक बार फिर से अपने निजी जीवन पर खुलासा किया है। रश्मि देसाई कई बार इंटरव्यू में अपने निजी जिंदगी को लेकर अपनी भावनाएं जाहिर कर चुकी हैं। इस बार भी रश्मि देसाई ने नंदीश संधू के साथ अपने तलाक के संबंध में बात की है। आपको बता दें कि टीवी के लोकप्रिय कपल में रश्मि देसाई और नंदीश संधू का नाम शामिल रहा है। दोनों ने साथ में नच बलिए टीवी शो भी किया लेकिन साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया।
एक इंटरव्यू में रश्मि देसाई ने बताया कि उस दौरान जब तलाक की प्रक्रिया थी तो वो समय मेरे लिए बेहद तनावपूर्ण था। मैं इससे निपट नहीं पा रही थी। उस दौरान मैं खुद को ऐसा बना रही थी, जो वाकई में मैं नहीं थी। रश्मि ने आगे कहा कि जब दो लोगों का तलाक होता है तो ये दोनों का फैसला होता है। लेकिन मेरे साथ उल्टा हुआ था।

हर कोई तब मुझ पर शक कर रहा था। समाज आपको जज करने लगता है, लेकिन एक कपल के तौर पर नहीं। लोग ये समझने की कोशिश नहीं करते थे कि दो लोगों के बीच का मामला क्या था, जिसके लिए दोनों ही जिम्मेदार थे। हम दोनों ही एक दूसरे से अलग हो गए। मेरे पार्टनर ने मूव ऑन कर लिया और मैं भी अच्छा कर रही हूं।
तलाक के समय रश्मि देसाई ने अपने अहसास जाहिर करते हुए कहा कि मैं अपने तलाक के बाद बुरी तरह टूट गई थी। मैंने अपनी जिंदगी में शादी का फैसला बहुत जल्दी ले लिया था। मुझे जल्द अहसास हुआ कि इसमें से निकल जाना चाहिए, अगर दो लोग एक रिश्ते में खुश नहीं हैं। उनकी आपस में नहीं बन रही है। मैं बहुत इज्जत के साथ अपनी शादी और रिश्ते से बाहर निकली थी।


Click it and Unblock the Notifications