रश्मि देसाई की एक फैन की कोरोना वायरस से मौत, एक्ट्रेस ने पूरी की अंतिम इच्छा
बिग बॉस 13 फेम एक्ट्रेस रश्मि देसाई की एक फैन को कोरोना वायरस से संक्रमण के बाद मौत हो गई। रश्मि ने अपने ट्विटर हैंडल से इस फैन के बारे में बात की और अपनी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की।
रश्मि ने अपने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा - ज़िंदगी काफी अजीब है। ज़िंदगी बहुत ही मुश्किल है। ऐसा नहीं होना चाहिए। इस समय मैं खुद को इतना लाचार और खत्म महसूस कर रही हूं। @rashamikiFan के पूरे परिवार को ईश्वर ढेर सारी ताकत दे।

अपनी फैन के बारे में बात करते हुए रश्मि ने आगे लिखा - वो दिल जीत लेने वाली लड़की थी। हमने एक मोहक इंसान खो दिया। उम्मीद करती हूं कि ये वायरस और किसी की जान ना ले। आइए मिलकर प्रार्थना करें कि दुनिया में सबकुछ जल्दी ठीक हो जाए।
गौरतलब है कि रश्मि देसाई की इस फैन को 31 मार्च को कोरोना पॉज़िटिव पाया गया था। उसके बाद से इस फैन का इलाज चल रहा था लेकिन वो कोरोना से अपनी ज़िंदगी की जंग हार गई।


Click it and Unblock the Notifications