'हम एक-दूसरे की शक्ल भी...', Rashami Desai ने Sidharth Shukla संग अपने रिश्ते पर की बात, बोली- हमारे मनमुटाव..

Rashami Desai On Sidharth Shukla: रश्मि देसाई टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर एक्ट्रेस है और आपको बता दें कि अभी के वक्त में वह काफी चर्चा में रहती है। अभी तक उन्होंने काफी सारे टीवी शोज में काम किया है और आपको बता दें कि वह बिग बॉस में भी नजर आ चुकी है। हाल ही में वह भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट पर पहुंची।
यहां पर भारती सिंह ने रश्मि देसाई से सवाल किया कि रश्मि क्या आप सिद्धार्थ को याद करती हो? इस पर रश्मि देसाई ने जवाब देते हुए कहा कि "हमने 9 महीने तक बात नहीं की थी। लेकिन 9 महीने के बाद हमारे बीच में थोड़ी बहुत बातचीत होना शुरू हुई थी। हां यह सच है कि हम लोग बात नहीं करते थे।"
रश्मि देसाई ने आगे यह भी कहा कि "क्योंकि मेरी एक हिस्ट्री रह चुकी है उसके साथ, लेकिन फिर भी हमने बाद में बातचीत करना शुरू किया। हमारे इतने मनमुटाव थे मतलब अगर यहां सिद्धार्थ बैठा है और वहां मैं बैठी हूं हमें पता है कि हमारा एक रोमांटिक सीन है और हम एक दूसरे की शक्ल तक नहीं देखते थे।"
अभिनेत्री ने आगे कहा कि "लेकिन जब काम की बात आती थी तो हम बहुत प्रोफेशनल थे। भव्या मेरा भतीजी है। वो सेट पर आती थी। उसको सिद्धार्थ बहुत पसंद था। वो जब भी सेट पर आती थी तो वह सबसे पहले सिद्धार्थ से मिलने जाती थी। तो मैंने बोला मैं बात नहीं कर रही, ये इसके पास पहले क्यों गई।"
रश्मि आगे कहती है कि "लेकिन सिद्धार्थ उसके साथ में खेलता था उसकी गोद में बिठाकर, उसको बच्चे बहुत पसंद थे। प्रोफेशनल तौर पर हमारे मनमुटाव बहुत रहे हैं। पर्सनली भी हमारी कुछ ऐसी हिस्ट्री जो मैंने कभी भी ना तो कभी बोली हूं और ना ही आज बोलूंगी।"


Click it and Unblock the Notifications











