अंकिता लोखंडे की सास पर भड़की तलाकशुदा सहेली रश्मि देसाई, बोलीं- आप नहीं चाहती इनकी शादी टिके...

Rashami Desai On Ankita Lokhande Mother In Law: बिग बॉस का शो एक तरफ और विक्की-अंकिता और उनकी मां का पब्लिक ड्रामा एक तरफ। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की मां घर के अंदर गई और रंजना जैन ने ऐसे ऐसे बातें की सास बहू के रिश्तों पर तमाम सवालिया निशान लग गए हैं और रही सही कसर उन्होंने शो से बाहर आने के बाद मीडियो को दिए इंटरव्यू में पूरी कर दी।
मीडिया पोर्टल्स को दिए इंटरव्यू में रंजना जैन ने बहू अंकिता लोखंडे को लेकर ऐसे ऐसे बातें कही है कि जहां लोग उन्हें स्टार प्लस की विलेन सास के कंपेयर कर रहे तो वहीं अब इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कंगना रनौत के बाद अब अंकिता लोखंडे की सहेली और एक्ट्रेस रश्मि देसाई मे भी अपना रिएक्शन सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
रश्मि देसाई ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अंकिता के साथ पुरानी फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ ही एक्ट्रेस ने अंकिता पर पहले प्यार लुटाया इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि- आप जैसी हैं वैसी ही रहिए...आप, आप हैं तभी में आपसे इतना प्यार करती हूं। आपने अपने अंदर बहुत सारे बदलाव किए हैं और आपने ये बदलाव सिर्फ अपने लिए नहीं किए हैं अपने प्यार के लिए किए हैं। आप जिनसे प्यार करती हैं उनका योगदान भी आपके लिए उतना जरूरी है। आप अपनी कड़ी मेहनत से ये सब कमाया है। आपको अपने निडर स्वाभाग हमेशा बनाए रखना है। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।
रश्मि देसाई ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर विक्की जैन की मम्मी की आलोचना करते हुए लिखा, "मुश्किल समय है मजबूत बने रहना. आप जैसी हैं वैसी ही बनीं रहें. मैं आपसे इसीलिए प्यार करती हूं. आप कई बदलावों से गुजरी हैं और यह केवल आपके लिए नहीं है. आपके प्यार और जिस व्यक्ति से आप प्यार करती हैं उसका योगदान भी उतना ही जरुरी है. आपने अपनी मेहनत के साथ सब कुछ पाया है. अंकिता लोखंडे के विरासत में मिला निडर रवैया ने तुझे बनाया है और मैं वास्तव में तुमसे बहुत प्यार करता हूं.''
आगे उन्होंने लिखा, "आपको इसकी कभी जरूरत नहीं पड़ी. लेकिन बहुत प्यार से आपने स्वीकार किया है और उम्मीद है कि परिवार बिल्कुल समझेगा कि शो खत्म हो जाएगा और यह केवल अंकिता के बारे में नहीं है. यह दोनों के बारे में है. वे इसे संभालने के लिए काफी मैच्योर हैं. और मैं जानती हूं आंटी आप को शायद बुरा लगे. पर वो दोनों मेरे दोस्त हैं. वे बिग बॉस और कंटेस्टेंट हैं. कृपया आप बाहर आकर बिग बॉस ना खेलें. जिंदगी अभी बाकी है मेरे दोस्त अंकिता लोखंडे विकास जैन"


Click it and Unblock the Notifications

