किसी का चला अफेयर तो किसी ने शादी की पहली रात किया नीलाम, इन हसीनाओं ने झेली पति की बेवफाई

These Actresses Cheated By Their Husbands

These Actresses Cheated By Their Husbands: बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत में कई सारी हसीनाएं ऐसी है जिनको जीवन में प्यार हासिल नहीं हो पाया। किसी ने तो शादी ही नहीं की तो किसी को पति की बेवफाई झेलनी पड़ी। आज हम आपको कुछ ऐसी ही हसीनाओं के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें शादी के बाद पतियों की दगाबाजी का सामना करना पड़ा।

ईशा देओल

ईशा देओल बॉलीवुड के अभिनेता धर्मेंद्र और एक्ट्रेस हेमा मालिनी की बड़ी बेटी है। उन्होंने भरत तख्तानी के साथ में शादी की थी और कुछ वक्त पहले तलाक के अनाउंसमेंट की। उन्होंने अपनी 11 साल की शादी तोड़ दी और इसके पीछे का कारण उनके पति का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बताया गया।

अमृता सिंह

अमृता सिंह भी बॉलीवुड की खूबसूरत हसीनाओं में शामिल है और आपको बता दें कि उन्होंने 1991 में 12 साल छोटे एक्टर सैफ अली खान के साथ शादी की थी। दोनों के दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम भी है। लेकिन अमृता के पति सैफ अली खान ने एक विदेशी मॉडल के लिए पत्नी को धोखा दिया। जिसके चलते दोनों का तलाक हो गया और बाद में सैफ ने करीना कपूर के साथ में शादी कर ली थी।

करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ में शादी की थी। लेकिन उनका यह फैसला काफी गलत साबित हुआ औरतलाक के वक्त उन्होंने दावा किया था की शादी की पहली रात उनके पति ने उनको नीलाम कर दिया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि जब वह हनीमून पर गए तो उनके पति ने अपने दोस्तों के साथ सोने पर उन्हें मजबूर किया था।

पूनम ढिल्लों

पूनम ढिल्लों 80 के दशक की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह भी अपने पति की बेवफाई झेल चुकी है। खबरों के अनुसार उनके पति का भी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था और जब उन्हें इस बात की खबर लगी तो उन्होंने तलाक ले लिया।

जेनिफर विंगेट

टीवी की पॉपुलर अभिनेत्री जेनिफर विंगेट का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है और उन्होंने करण सिंह ग्रोवर के साथ साल 2012 में शादी की थी। इससे पहले करण सिंह ग्रोवर ने श्रद्धा निगम के साथ में शादी की थी और दोनों का तलाक हो गया था। जेनिफर के साथ शादीशुदा होने के बावजूद कारण ने बिपाशा बसु के साथ अफेयर चलाया और इसी के चलते दोनों का तलाक हुआ।

रश्मि देसाई

रश्मि देसाई टीवी की एक पॉप्युलर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने नंदीश संधू के साथ में शादी की थी। हालांकि दोनों की शादी 4 साल भी टिक नहीं पाई और तलाक हो गया। एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि उनके पति दूसरी लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X