बॉडी शेमिंग पर भड़कीं रश्मि देसाई, चुप्पी तोड़ते हुए ट्रोलर्स को दिया ऐसा जवाब!

रश्मि देसाई को लेकर अक्सर कहा जाता है कि उनकी लाइफ काफी उतार चढ़ाव वाली रही हैं। टीवी का एक बड़ा नाम बनने के बाद भी लगातार कुछ ऐसा होता रहा है जिससे वो तकलीफों में रही हैं। लेकिन इस वक्त वो अपने बेबाक जवाब को लेकर चर्चा में हैं।
दरअसल रश्मि देसाई को हाल ही में बॉडी शेमिंग का सामना करना प़ड़ा था जिसके बाद वो खुद को नहीं रोक पाईँ। हाल ही में दो बार ऐसा हुआ है कि वो ट्रोल्स के निशाने पर आईं हैं।
मुंबई में दोस्त आरती सिंह की शादी से पहले के जश्न में उनके लुक को निशाना बनाया था। इसके अलावा एक इवेंट पहुंची रश्मि को ट्रोल किया गया। लेकिन इसके बाद रश्मि देसाई ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।
क्या बोलीं रश्मि
रश्मि देसाई ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा, "ग्लैमर की दुनिया में, कुछ सौंदर्य पैरामीटर्स हैं जिनको पूरा करने का दबाव होता है। लेकिन कभी-कभी, लोगों को यह एहसास नहीं होता कि आप किस दौर से गुजर रहे हैं। मैं कुछ महीनों से लगातार बीमार हूं। लोग ट्रोल करते हैं और मैं भी इसका एक हिस्सा हूं। इस इंड्स्ट्री में जीवित जिंदा रहने के लिए समर्पण की जरूरत होती है। मैं हमेशा 21-22 की नहीं दिख सकती। मेरा सफर खूबसूरत है, लेकिन कुछ लोगों के लिए बदलाव को स्वीकार करना कठिन है।'' रश्मि देसाई का ये बयान अब आग की तरह फैल रहा है।
वर्कफ्रंट
इस वक्त उनको लेकर किसी तरह की कोई चर्चा नहीं है। रश्मि देसाई काफी समय से किसी सीरियल या रियालिटी शो का हिस्सा नहीं बनी हैं। हालांकि देखने वाली बात होगी कि वो कब इन चीजों से बाहर आकर अपने करियर पर ध्यान देती हैँ। रश्मि देसाई की फैन फॉलोविंग शानदार है।


Click it and Unblock the Notifications