रश्मि देसाई पर जान छिड़कने वाले नंदीश ने की सगाई, तलाक के 8 साल बाद इस हसीना पर आया दिल

Rashami Desai Ex husband Nandish Sandhu

Nandish Sandhu Engagement: टीवी इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मि देसाई के एक्स हसबैंड नंदीश संधू अपनी जिंदगी में काफी आगे बढ़ गए हैं। बता दें कि नंदीश संधू ने सगाई कर ली है। हाल ही में उन्होंने अपनी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। नंदीश की सगाई की तस्वीरें देखते ही फैन्स ने उन्हें जमकर बधाई दी है। चलिए देखते हैं कि कौन हैं नंदीश की होने वाली दुल्हनिया।

रश्मि से शादी के दो साल बाद टूटा था रिश्ता

टीवी की दुनिया में अपना नाम कमा चुके नंदीश की टीवी सीरियल उतरन के सेट पर रश्मि देसाई से मुलाकात हुई। दोनों को प्यार हुआ और दोनों ने शादी रचा ली। साल 2012 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे, लेकिन दिनों का रिश्ता लंबा नहीं चला। दोनों के रिश्ते में खटास आ गई। शादी के दो साल बाद ही दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था। साल 2014 से रश्मि नंदीश से अलग रह रही थीं और साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया था। बता दें कि एक्ट्रेस ने नंदीश पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। वहीं बता दें कि तलाक के 8 साल बाद अब नंदीश ने किसी और को अपना हमसफर चुन लिया है और रश्मि देसाई अभी भी सिंगल हैं। रश्मि के कई अफेयर्स की खबर जरूर सामने आई थी, लेकिन उन्होंने अभी किसी से शादी नहीं की।

कौन हैं नंदीश की होने वाली दुल्हनिया

नंदीश की होने वाली पत्नी की बात करें तो नंदीश ने 5 अक्तूबर को कविता बनर्जी से सगाई की थी। कविता भी एक्ट्रेस हैं। वह कई विज्ञापनों और फिल्म में काम कर चुकी हैं। कविता 'एक विलेन रिटर्न्स', 'हिंकअप्स एंड हुकअप्स' जैसे प्रोजेक्ट पर काम कर चुकी हैं।

More from Filmibeat

Read more about: rashami desai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X