Bigg Boss 13 जीतकर भी हार गए सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई को मिले इतने करोड़, सबसे ज्यादा !
बिग बॅास 13 खत्म हो चुका है। इस शो काे विनर बने हैं सिद्धार्थ शुक्ला। इतना तो साफ जाहिर है कि इस बार का बिग बॅास 13 केवल किसी एक कंटेस्टेंट के कारण चर्चा में नहीं रहा है। इस बार ऐसे एक नहीं कई कंटेस्टेंट रहे हैं जिनकी वजह से ये शो याद रखा जाएगा। रश्मि देसाई, पारस छाबड़ा, शहनाज गिल, असीम रियाज के साथ कई ऐसे नाम है जिसने इस शो को टीआरपी देने का काम किया है।
लेकिन आपको बता दें कि शो खत्म होने के बाद अगर किसी को फायदा हुआ है तो वह और कोई नहीं बल्कि रश्मि देसाई हैं। जी हां, रश्मि देसाई को इस सीजन के लिए सबसे अधिक फीस मिली है।

फिलहाल शो खत्म होने के बाद वह अपने घर पर 2.50 करोड़ रुपए लेकर गई हैं। जो कि विनर की प्राइज मनी से काफी अधिक है। सिद्धार्थ शुक्ला को बतौर विनर केवल 50 लाख मिले हैं। वैसे सिर्फ रश्मि नहीं बिग बॅास के ऐसे कई कंटेस्टेंट रहे हैं जो कि विनर से ज्यादा कमाई शो से बटोर कर ले गए हैं। यहां देखिए..


Click it and Unblock the Notifications