Corona Virus खौफ के बीच गोवा गईं रश्मि देसाई, किया लाइव जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल !
इन दिनों तेजी से कोरोना वायरस का खौफ लोगों के घर और जीवन पर फैल रहा है। कई तरह की सावधानियां बरत कर फिलहाल बॅालीवुड और टीवी शोज की शूटिंग जारी है। इसे कुछ दिन में पूरी तरह से बंद किए जाएगा। लेकिन इससे पहले रश्मि देसाई का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां पर गोवा में एक डांस करते हुए नजर आ रही हैं।
इस वीडियो को स्पॅाटबॅाय ने शेयर करते हुए कहा गया है कि रश्मि देसाई हाल ही में गोवा एक इवेंट में पहुंची। जहां पर उन्होंने एक डांस एक्ट किया। ये सब हो रहा था, कोरोना वायरस ते बढ़ते गुए प्रकोप के बीच।

रिपोर्ट में लिखा गया है कि रश्मि ने बॅालीवुड के कई गानों पर बैकग्राउंड डांसर्स के साथ लाइव परफॅारमेंस दी है। बता दें कि स्पॅाटबॅाय ने इसका एक वीडियो भी शेयर किया है। जहां पर रश्मि पिंक कलर के आउटफिट में डांस करती हुई नजर आ रही हैं।
बता दें कि अभी तक रश्मि देसाई ने अपने इस वीडियो के संबंध में किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं दी है। बीते दिन उनका एक वीडियो वायरल हो रहा था,जहां पर वह नागिन 4 के सेट पर किस तरह कोरोना से सावधानी बरत कर जा रही थीं, ये देखा गया। फिलहाल आप इस लेख के नीचे देखिए रश्मि का ये गोवा का डांस VIDEO और उनकी अनदेखी तस्वीरें जिसमें रश्मि को देख आप चौंक जायेंगे।


Click it and Unblock the Notifications