रश्मि देसाई और राहुल वैद्य की नई जोड़ी लग रही है कमाल, रोमांटिक Video पर फैंस ने लुटाया प्यार

बिग बॅास के दो स्टार्स आकर एक साथ म्यूजिक वीडियो के जरिए रोमांस का जादू बिखरने के लिए तैयार हैं। हम बात कर रहे हैं राहुल वैद्य और रश्मि देसाई की। रश्मि देसाई जहां बिग बॅास 13 में नजर आयीं तो वहीं राहुल वैद्य बिग बॅास 14 में दिखाई दिए। शो से बाहर आने के बाद ऐसा लगता है कि बिग बॅास सीजन 14 के कंटेस्टेंट को लेकर म्यूजिक वीडियो की लाइन लग गई है।

इस बार बारी रश्मि देसाई और राहुल वैद्य की है। राहुल और रश्मि जल्द एक नए प्रोजेक्ट के साथ आने वाले हैं। राहुल वैद्य ने अपने इस नए सांग का टीजर शेयर करते हुए लिखा है कि अपने आप को प्यार के जादू के हवाले कर दो। हमेशा की तरह इस बार भी रश्मि देसाई बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। रश्मि देसाई ने ब्लैक ड्रेस पहना हुआ है।

Rashami desai,Rahul Vaidya,

दोनों की जोड़ी साथ में अच्छी लग रही है। इस वीडियो के पीछे माहिया मेरे माही सांग भी बजता हुआ सुनाई दे रहा है। इस वीडियो के सामने आने के साथ राहुल वैद्य और रश्मि देसाई के फैंस इस पर ढेर सारा प्यार बरसा रहे हैं। आपको बता दें कि राहुल वैद्य और रश्मि देसाई दोनों के आने वाले प्रोजेक्ट भी काफी दिलचस्प हैं।

खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन में नजर आयेंगे राहुल वैद्य तो वहीं रश्मि देसाई अपनी नई वेब सीरीज तंदूर में दिखाई देंगी। फिलहाल चलिए बिना इंतजार किए आपको दिखाते हैं राहुल वैद्य और रश्मि देसाई का ये सांग Video, जिससे आपकी नजर नहीं हटेगी। गौरतलब है कि बिग बॅास 13 के बाद रश्मि देसाई की लोकप्रियता काफी बढ़ी है। वहीं राहुल वैद्य ने भी बिग बॅास से ही लोगों के दिल में खास जगह बना ली है। जल्द ही इसका पूरा म्यूजिक सांग वीडियो भी रिलीज किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X