टूथपेस्ट की ऐड से चमकी किस्मत, पहले ही फिल्म से स्टार बना ये एक्टर, अब टीवी पर दिख रहा जलवा

Raqesh Bapat Career: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काफी सारे लोग तो ऐसे हैं जिन्होंने पहले ही फिल्म से दर्शकों के बीच में खास जगह बना ली और कुछ ऐसे भी है जो अपना स्टारडम संभाल ही नहीं पाए। आज हम आपको एक ऐसे ही अभिनेता के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने पहले ही फिल्म से कामयाबी हासिल की और अब टीवी पर राज कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं राकेश बापट की।
राकेश बापट मशहूर अभिनेता माने जाते हैं और इस समय वह टीवी पर अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा रहे हैं। पहले तो राकेश का करियर एड फिल्मों से और फिर बड़े परदे से शुरू हुआ। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने टीवी की तरफ रुख क्यों कर लिया। आज हम आपको इसी बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं।
राकेश बापट साल 1999 में ग्रासिम मिस्टर इंडिया के रनर अप रहे। फिर उन्होंने एड फिल्मों में काम करना शुरू किया और तब उन्हें नहीं पता था कि यहां से उनकी किस्मत उन्हें सीधे बड़े पर्दे पर लेकर जाएगी। उन्होंने एक बार एक टूथपेस्ट की ऐड की थी और उन्हें देखकर निर्देशक अनुभव सिन्हा काफी इंप्रेस हो गए थे।
तब अनुभव सिन्हा ने राकेश बापट को फिल्म 'तुम बिन' ऑफर की और यही से उनका करियर शुरू हो गया। एक्टर की यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई और उनके काम को इतना ज्यादा पसंद किया गया था कि वह रातों-रात स्टार बन गए। बाद में अभिनेता ने दिल विल प्यार व्यार, तुमसे मिलके रॉन्ग नंबर, कौन है जो सपनों में आया और कोई दिल में है जैसी फिल्मों में काम किया।
लेकिन इसके बाद राकेश बापट की कोई भी फिल्म उनकी डेब्यू फिल्म के बराबर कामयाबी हासिल नहीं कर पाई। इसी के चलते वह धीरे-धीरे बड़े पर्दे से गायब हो गए और टीवी की तरफ रुख करने लगे। उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में तू आशिकी, बहू हमारी रजनीकांत, कुबूल है, नच बलिए 6 और इश्क में मरजावां जैसे शोज में काम किया।
राकेश बापट को बिग बॉस ओट सीजन 1 में भी देखा गया था और सीजन 15 में भी उनकी एंट्री हुई थी। यहां पर शमिता शेट्टी के साथ में उनकी लव स्टोरी काफी चर्चा में रही। बिग बॉस से बाहर आने के बाद काफी लंबे समय तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया। हालांकि कुछ महीनो बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया।


Click it and Unblock the Notifications











