'या अल्लाह बस मौत..' खुद के लिए मौत क्यों मांग रहा है मशहूर रैपर? क्रिप्टिक पोस्ट से बढ़ी फैंस की चिंता!

एमसी स्टैन को लेकर इस वक्त चर्चा हो रही है और उनके फैंस डर गए हैँ। बता दें कि अपने हालिया पोस्ट में अपने लिए मौत मांगते नजर आ रहे हैं। वो अल्लाह से ये दुआ मांग रहे हैं कि उनके मौत आ जाए।
इसके बाद से एमसी स्टैन के फैंस घबरा गए हैं और सोशल मीडिया पर धमाका हो गया है। एमसी स्टैन मशहूर रैपर और बिग बॉस 16 के विजेता हैं। उन्होने बिग बॉस जीतकर लोगों को हैरान कर दिया था।
गौरतलब है कि रैपर ने शुक्रवार सुबह अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था। उन्होने लिखा "या अल्लाह बस मौत देदे।'' कहने की जरूरत नहीं है कि स्टैन की पोस्ट ने उनके फैंस को हैरान और चिंतित कर दिया है। हालांकि उन्होने ऐसा क्यों किया है इसको लेकर किसी तरह का कोई खुलासा नहीं हुआ है।
पहले भी किए हैं ऐसे पोस्ट
रैपर को लेकर ये पहली बार नहीं है जब इस तरह से उन्होने इंस्टाग्राम स्टोरी से हलचल मचा दी है। बीते साल अप्रैल में भी, स्टैन के फैंस तब चिंतित हो गए थे जब उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला मैसेज डाला था। इस पोस्ट में स्टैन ने रैपिंग छोड़ने के उनके इरादे का संकेत दिया गया था। उन्होंने लिखा, ''मैं रैपिंग छोड़ने जा रहा हूं।'' हालांकि, बाद में पोस्ट को डिलीट कर दिया गया। इसके बाद भी एमसी के फैंस काफी हैरान हुए थे और सोशल मीडिया पर ढेरों सवाल सामने आ गए थे।
कौन हैं एमसी स्टैन?
एमसी स्टैन का असली नाम अल्ताफ शेख है। उन्हें ट्रैक बस्ती का हस्ती से नेम-फेम मिला था। एमसी स्टैन के सॉन्ग्स को फैंस काफी पसंद करते हैं। एमसी स्टैन लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। बिग बॉस 16 में भी वो अपनी जूलरी और लग्जरी जूते फ्लॉन्ट करते दिखे थे। बिग बॉस में एमसी स्टैन की नैचुरल पर्सनैलिटी देखने को मिली थी, जिसे फैंस ने बहुत पसंद किया था।


Click it and Unblock the Notifications











