रैपर MC stan ने फिर से इस अवॉर्ड को जीतकर अपने नाम किया बड़ा सम्मान

MC stan

MC Stan: बिग बॉस 16 के विनर रैपर एमसी स्टैन इस वक्त लाइमलाइट में लगातार बनें हुए हैं। पहले भी स्टैन काफी फेमस थे और बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद उनकी किस्मत और भी बदल गई है। हाल ही में स्टैन ने मुंबई में लोकमत डिजिटल क्रिएटर्स अवॉर्ड नाइट के दौरान एक सम्मान और अपने नाम किया।

जाहिर है कि रैपर एमसी स्टैन म्यूजिक की दुनिया में जाना माना नाम हैं, उनके गाने और रैप हर तरफ काफी फेमस हैं और लोग उनको सुनना काफी पसंद करते हैं। बिग बॉस के घर में जब भी स्टैन ने अपना रैप सबको सुनाया हर किसी ने उनकी तारीफ की। रियलिटी शो बिग बॉस 16 के बाद उनकी पॉपुलैरिटी और ज्यादा बढ़ गई है।

बिग बॉस खत्म होने के बाद उनका करियर और ज्यादा बुलंदियों पर है। सूत्रों की मानें तो ऐसी भी खबरें हैं कि बिग बॉस के बाद स्टैन दूसरे रियालिटी शोज का भी हिस्सा बन सकते हैं। लेकिन अभी इसको लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन हाल ही में मुंबई में लोकमत डिजिटल क्रिएटर्स अवॉर्ड नाइट का आयोजन किया गया। इस दौरान टीवी और बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। रैपर एमसी स्टैन ने भी इस हसीन शाम में शिरकत की।

इस सितारों से भरी शाम में स्टैन से अपने गानों से सबका जीत दिल लिया। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि वह यहां से अवॉर्ड जीतकर भी वापस आए। एमसी स्टैन को म्यूजिक सेंसेशन ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला है। यह अवॉर्ड उनके लिए काफी खास रहा और इस तरह से उनके नाम एक और सम्मान जुड़ गया। स्टैन ने इन अचीवमेंट्स की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। यह अवॉर्ड उन्हें उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ने दिया है।

इस फंक्शन में उनके लुक की बात करें तो इस अवॉर्ड फंक्शन में हमेशा की तरह स्टैन ने ब्लैक आउटफिट और सिल्वर ज्वेलरी को पहना। उन्होंने सिल्वर चेन और इसी कलर की बड़ी-बड़ी अंगूठी पहनी और काले रंग का गॉगल्स लगाकर वह यह अवॉर्ड लेने पर स्टेज पर आए। बता दे कि इस अवॉर्ड फंक्शन में एमसी स्टैन के अलावा शहनाज गिल और मुनव्वर फारुखी भी मौजूद रहे।

Read more about: mc stan rapper mc stan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X