मैं और कोंकणा ना अलग थे और ना ही कभी हो सकते हैं: रणवीर शौरी

है। किसी मियां-बीवी के बीच में झगड़ा नहीं होता है, हमारे बीच में भी हुआ लेकिन इसका मतलब यह तो नहीं लोग उसे तलाक की सूरत देकर लोगों के सामने परोस रहे हैं। जिसका मुझे बेहद दुख है। कुछ लोगों ने टीआरपी के लिए मेरे और कोंकणा के रिश्ते को बदनाम कर दिया।
गौरतलब है कि पिछले साल खबर आयी थी कि लिवइनपार्टनर से मैरड कपल बने रणवीर-कोंकणा के बीच में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कोंकणा इसलिए ही रणवीर को छोड़कर अलग अपार्टमेंट में रहने लगी हैं औऱ दोनों का रिश्ता तलाक तक पहुंच गया है। दोनों को एक बेटा भी है।
वैसे इन दिनों रणवीर शौरी 'खतरों के खिलाड़ी' को लेकर चर्चा में हैं। वो इस शो में प्रतियोगी बनकर आ रहे हैं। रणवीर ने कहा कि वह अब मारधाड़ से परिपूर्ण मनोरंजक फिल्म करना चाहते हैं। उन्होंने ज्यादातर हास्य या संजीदा फिल्में ही की हैं। उन्हें आशा है कि टेलीविजन कार्यक्रम 'खतरों के खिलाड़ी' में उनके काम से फिल्मकारों में उचित संकेत जाएंगे। आशा है कि मैं फिल्मकारों को संकेत दे सकता हूं कि मेरी एक्शन या स्टंट प्रधान भूमिकाओं में दिलचस्पी है।"
उन्होंने स्वीकारा कि उनकी अभिनेत्री पत्नी कोंकणा सेन शर्मा उनके बारे में चिंतित थीं, लेकिन चाहती थीं कि वह जिंदगी में कुछ रोमांचक करें। यह कार्यक्रम भी रोमांच से परिपूर्ण है।
अभिनेता ने कहा, "वह थोड़ी चिंतित थीं। वह चाहती थीं कि मैं पक्का कर लूं कि क्या करने जा रहा हूं। लेकिन जब मैं 40 साल का हुआ तो मैंने स्वयं से कुछ रोमांचक करने का वादा किया था। यह कार्यक्रम रोमांचक ही है।"कार्यक्रम के नये संस्करण की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में होगी।
कोंकणा-रणबीर लेंगे तलाक, बच्चे का झगड़ा


Click it and Unblock the Notifications











