मैं रोडीज नहीं देखता- रणविजय सिंह

हीरोहोंडा रोडीज के सीजन 1 के विजेता और उसके बाद लगातार इस शो के होस्ट रणविजय सिंह का कहना है कि वो कभी भी रोडीज से बोर नहीं होते क्योंकि वो खुद टीवी पर इसे नहीं देखते। रणविजय का कहना है कि जो लोग इस शो के सालों से टीवी पर देखते आ रहे हैं वो शायद 25 साल के बाद 30 साल का होने के बाद इस शो को देखना बंद कर देते हैं क्योंकि वो बोर हो जाते हैं, लेकिन उस समय तक नयी जेनरेशन जो कि 15-16 साल की उम्र में पहुंचते हैं वो इस शो से जुड़ जाते हैं। उनके लिये ये इंटरेस्टिंग होता है।

रणविजय का कहना है "मेरे लिए हर बार इसमें कुछ नया होता है, नये प्रतिभागी होते हैं, नये टास्क होते हैं। हर बार कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होती है जिनसे शायद शो के अलावा कभी मुलाकात ना होती। तो मेरे लिए वो कुछ नया होता है। मैं उससे बोर नहीं होता।" रणविजय अपनी फिल्म 3 AM के प्रमोशन में आजकल व्यस्त हैं। ये फिल्म पैरानॉर्मल एक्टिविटीज पर आधारित है। फिल्म में रणविजय सिंह के साथ अनंनदिता मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

रणविजय सिंह ने इस फिल्म में भी एक शो होस्ट किया है और फिल्म के ट्रेलर को देखकर लोगों का कहना है कि ये हॉलीवुड फिल्मों से कॉपी की गयी है। जबकि फिल्म के निर्देशक विशाल का कहना है कि ये फिल्म की कहानी उन्होंने लिखी है और ये बहुत अलग है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X