..................... रणवीर सिंह का टेलीविजन डेब्यू क्विज शो द बिग पिक्चर Ranveer Singh Television Debut with visual based quiz show The Big Picture - Hindi Filmibeat

रणवीर सिंह का बड़ा टीवी डेब्यू, 'द बिग पिक्चर' नई जनरेशन क्विज शो, घर बैठेकर लाखों की कमाई

कई दिनों की चर्चा के बात ये साफ हो गया है कि रणवीर सिंह अपना टीवी डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। रणवीर सिंह विजुअल बेस्ड क्विज शो द बिग पिक्चर के साथ टीवी की दुनिया में अपनी एंट्री करने जा रहे हैं। यहां पर दर्शकों को केबीसी की तरह ही कई सवालों के जवाब देकर पैसा जीतने का मौका मिलेगा।

यहां पर घर बैठकर दर्शक इस शो का हिस्सा बन सकते है। आपको बता दें कि इस शो में ग्रैंड प्राइज मनी को जीतने के लिए कंटेस्टेंट को तीन लाइफ लाइन की मदद से बारह विजुअल बेस्ड सवालों के जवाब देने होंगे। इसके साथ ये शो अपने आप में एक यूनिक तरीके से दर्शकों को कोरोना में एंटरटेनमेंट के साथ पैसा कमाने का मौका भी दे रहा है।

Ranveer Singh

लाइफ लाइन का भी पर्याय दर्शकों के लिए मौजूद है। डिजिटल दर्शकों को मनोरंजन प्रस्तुत करते हुए, 'द बिग पिक्चर' वूट पर भी उपलब्ध होगा। टीवी पर शुरुआत करने के बारे में रणवीर सिंह ने कहा कि कलाकार के रूप में मेरे सफर में प्रयोग करने व खोज करने की मेरी लालसा निरंतर चलती रहती है।

भारतीय सिनेमा ने मुझे सबकुछ दिया है। यह अभिनेता के रूप में आगे बढ़ने व अपने कौशल का प्रदर्शन करने का एक मंच बना रहा और भारतीयों ने मुझे अपार प्यार दिया है। अब मैं कलर्स के द बिग पिक्चर में टेलीविज़न पर पहली बार आकर एक दिलचस्प फॉर्मेट में उनके साथ जुड़ रहा हूं। भारत में नई जनरेशन के क्विज़ शो की शुरुआत के प्रस्ताव ने मुझे इस डील के लिए आकर्षित किया।

गौरतलब है कि अभी तक अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान,अक्षय कुमार, गोविंदा, सलमान खान और रोहित शेट्टी टीवी की दुनिया में अपना दम बतौर होस्ट दिखा चुके हैं। रणवीर सिंह अपने फन और एंटरटेनमेंट से भरे अंदाज में इस शो को होस्ट करते हुए नजर आयेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X