OMG..सलमान की NO एंट्री..ब्लाॅकबस्टर..सुपरस्टार का दिखेगा दम..
सलमान खान के दस का दम को अक्षय कुमार नहीं बल्कि यह सुपरस्टार रिप्लेस कर सकते हैं।
बड़े पर्दे के साथ छोटे पर्दे पर भी सुपरस्टार के रिप्लेसमेंट को लेकर खबरें हमेशा सुर्ख़ियों में रहती हैं। खासकर तब जब बात सलमान खान से जुड़ी हो। एक तरफ यह साफ हो गया कि इस बार सलमान बिग बॉस होस्ट करने जा रहे हैं।
Shock..कपिल की तगड़ी प्लानिंग..सुनील शो हो जाएगा बंद..
लेकिन अब दस का दम को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार दस का दम को रणवीर सिंह होस्ट कर सकते हैं। इस सिलसिले में रणवीर सिंह से सोनी टीवी की बातचीत चल रही है।

सोनी जल्द ही कपिल शर्मा शो को रिप्लेस कर कर इसी साल दस का दम सीजन 3 की वापसी करना चाहते हैं। सलमान खान ट्यूबलाइट के प्रमोशन के बाद टाइगर ज़िंदा है की शूटिंग में बिजी होंगे।
सलमान इस शो को अगले साल ही होस्ट कर सकते हैं।चैनल इस संबंध में ज्यादा समय नहीं लेना चाहते हैं। वह केबीसी के बाद जल्द दस का दम लांच करने की प्लानिंग में हैं।
रहा सवाल अक्षय का तो वह भी बैक टू बैक पैडमन,गोल्ड,मुगल और हाउसफुल की शूटिंग में बिजी हो जायेंगे।ऐसे में रणवीर सिंह के स्टारडम को देखते हुए चैनल यह फैसला ले सकती है।
गौरतलब है कि रणवीर ने सलमान को कोक के एड में भी रिप्लेस किया है। वैसे आपको बता दें कि एक के बाद एक कई रियलिटी शो दस्तक देने वाले हैं। आपका इंतजार करना मुश्किल हो जाएगा। यहां देखिए..


Click it and Unblock the Notifications
