रणवीर सिंह ने कॉमेडी नाइट्स बचाओ ताजा को कहा बिग NO
कॉमेडी नाइट्स बचाओ ताजा के रोस्टिंग फॉर्मेट से नाखुश रणवीर सिंह ने शो में अपनी फिल्म बेफिक्रे प्रमोट करने से इंकार कर दिया..
इन दिनों फिल्म स्टार्स अपनी आने वाली फिल्मो के प्रमोशन के लिए टीवी शोज का जमकर सहारा ले रहें है। लेकिन इसी बीच एक ऐसा शो भी है जिस शो पर सभी स्टार्स बचने की कोशिश करते है। हम बात कर रहें है कलर्स के शो कॉमेडी नाइट्स बचाओ ताजा की।
हाल ही में रणवीर सिंह कलर्स के शो कॉमेडी नाइट्स बचाओ ताजा पर अपनी आगामी फिल्म बेफिक्रे को प्रमोट करने से इंकार कर दिया। बता दें, फिल्म स्टार्स शो रोस्टिंग फॉर्मेट से बिल्कुल भी खुश नहीं है ..जिसके चलते फिल्म स्टार्स इस शो इग्नोर करने में ही अपनी भलाई समझते है।

बता दें, इस शो में शाहरुख़ खान अपनी फिल्म दिलवाले को भी प्रमोट करते हुए नजर आ चुके हैं। लेकिन किंग खान ने शो मेकर्स से वह हिस्सा काटने को कह दिया था जिस हिस्से में कृष्णा और भारती ने उनकी निजी जिन्दगी को लेकर उन्हें रोस्ट करने का प्रयास किया था।
हालांकि यह कोई पहली बार नहीं है जब फिल्म स्टार्स ने कॉमेडी नाइट्स बचाओ ताजा में अपनी फिल्म को प्रमोट करने से इंकार किया हो। एक नजर डालिए स्लाइड्स पर


Click it and Unblock the Notifications











