OMG..कौन बनेगा करोड़पति..सलमान OUT..2 सुपरस्टार होस्ट..
कौन बनेगा करोड़पति से अब सलमान खान का नाम हट गया है। इस शो को लेकर इस समय रणवीर सिंह और रणबीर कपूर का नाम चर्चा में है।
द कपिल शर्मा शो को लेकर इन दिनों टीवी की दुनिया में ऐसी हलचल मची हुई है कि एक के बाद एक कई ब्लॉकबस्टर शो के कमबैक की खबरें तेजी से सुर्खियां बटोर रही है।
हाल ही के यह खबर आयी थी कि सलमान खान दस का दम होस्ट करेंगे। लेकिन अब यह शो 2017 की जगह 2018 में लांच होगा।दस का दम के बदले अब सोनी टीवी कौन बनेगा करोड़पति की प्लानिंग तेजी से कर रहा है।
बीते दिन खबर आयी कि सलमान खान इस शो को होस्ट करेंगे। फिलहाल ऐसा होता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। सलमान के नाम को एक तरफा करते हुए इस शो से रणवीर सिंह और रणबीर कपूर का नाम जुड़ गया है।

जी हां। इन दोनों के नाम की चर्चा तेज है। मिली जानकारी के अनुसार सलमान खान इस साल अपनी फिल्म ट्यूब लाइट और टाइगर ज़िंदा है के शूटिंग और प्रमोशन के काम में बिजी रहेंगे।
इसके साथ वह केवल एक टीवी शो बिग बॉस 11 पर फोकस करेंगे।यहां तक की द कपिल शर्मा शो को रिप्लेस कौन बनेगा करोड़पति कर सकता है।
कुलमिलाकर देखा जाये तो लगातार सोनी टीवी की तरफ से द कपिल शर्मा शो को ऑफ एयर करने के बाद उसके पर्याय में एक नया दमदार शो लांच करने की तैयारी है।
इसके पीछे की वजह बेहद चौंकाने वाली है। यहां देखें एक खास रिपोर्ट....


Click it and Unblock the Notifications
