>कौन बनेगा करोड़पति कमबैक..अमिताभ OUT..ब्लाॅकबस्टर स्टार एंट्री..
कौन बनेगा करोड़पति की एक बार फिर वापसी होने वाली है। लेकिन सुपरस्टार एंकर अमिताभ बच्चन के साथ नहीं।
छोटे पर्दे की दुनिया में इन दिनों रियलिटी शो की भरमार है। एक के बाद एक कई रियलिटी शो तेजी से दस्तक देने के लिए तैयार हैं।
एक तरफ जहां सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा में बीच की लड़ाई के चलते द कपिल शर्मा शो बंद होने की कगार पर है। वहीं बैक टू बैक कई टॉप रियलिटी शो के वापसी की खबर ने सुर्खियां बटोर ली है।
इस फेहरिस्त में नया नाम कौन बनेगा करोड़पति का भी शामिल हो गया है। लेकिन इस बार यह शो एक नए ट्विस्ट के साथ वापसी की तैयारी कर रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार इस बार अमिताभ बच्चन की आवाज आपको सुनाई नहीं देगी। अमिताभ बच्चन की जगह इस बार रणवीर सिंह यह शो सीजन 9 होस्ट करते हुए नजर आ सकते हैं।
इस शो के 8 वें सीजन को दर्शकों से उम्मीद के मुताबिक कम प्रतिक्रिया मिली थी। शो के मेकर्स को उम्मीद है कि रणवीर का स्टारडम इस शो को लाइमलाइट में लाने में कामयाब हो सकता है।अमिताभ भी अपने फिल्मों को देखते हुए टीवी पर केवल लिमिटेड एपिसोड के शो करना पसंद कर रहे हैं।
गौरतलब है कि जल्द ही इसकी घोषणा की जा सकती है। रणवीर इन दिनों बाजीराव मस्तानी की शूटिंग में बिजी हैं। इस फ़िल्म के पूरा हो जाने के बाद ही रणवीर किसी नए प्रोजेक्ट से जुड़ेंगे।
यह फ़िल्म लगातार विवादों में घिरी रही हैं। लिमिटेड प्रोजेक्ट करने के बावजूद रणवीर के स्टारडम में कोई कमी नहीं आयी है । कौन बनेगा करोड़पति से रणवीर का नाम जुड़ना करोड़ों की टीआरपी बटोर कर ला सकता है। आइए जानते हैं कैसे। एक खास रिपोर्ट...


Click it and Unblock the Notifications
