बिग बॉस 8 को होस्ट करने का ऑफर अभी तक नहीं आया- रणवीर सिंह!
रणवीर सिंह आजकल अपनी अगली फिल्म गुंडे की शूटिंग में व्यस्त हैं। गुंडे फिल्म में रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में हैं साथ ही प्रिंयका चोपड़ा भी फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। रणवीर सिंह ने अपनी फिल्म गुंडे के इंटरव्यू के दौरान वनइंडिया के साथ ये बात शेयर की कि वो बिग बॉस 8 को होस्ट नहीं कर रहे हैं। कम से कम अभी तक तो उन्हें ऐसा कोई ऑफर कलर्स चैनल की तरफ से नहीं मिला है। लेकिन रणवीर सिंह ने ये भी कहा कि टीवी शो को होस्ट करने का उनका बहुत मन है और उन्हें यकीन है कि वो बेस्ट टीवी शो होस्ट बनेंगे। रणवीर सिंह ने ये भी कहा कि उन्हें हाल ही में जीमा अवॉर्ड फँक्शन होस्ट करने के लिए कई सारे कॉम्प्लीमेंट्स भी मिले और उनका जोश और भी बढ़ गया।
रणवीर सिंह ने आगे कहा कि वो अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए जिन जिन भी टीवी शो में गये वहां पर शो के प्रोड्यूसर ने आकर रणवीर से बोला कि यार ये जोश आप लाते कहां से हो। ऐसा ही जोश तो उन्हें अपने शो के एंकर के लिए चाहिए। रणवीर सिंह ने ये भी कहा कि वो आगे चलकर कुछ टीवी शो तो जरुर होस्ट करेंगे क्योंकि किसी शो को होस्ट करना कोई मामूली बात नहीं है। बहुत टैलेंटेड होना चाहिए किसी भी शो को होस्ट करने के लिए।


Click it and Unblock the Notifications












