रिपोर्ट कार्ड में अजय देवगन ने बनाया नंबर 1 का रिकॉर्ड, सलमान-अक्षय हो गए फ्लॅाप !
साल 2019 अपना आधा वक्त निकाल चुका है। जून से पहले अजय देवगन, रणवीर सिंह, सलमान खान की कई ऐसी फिल्में रिलीज हुईं जिन्होंने सिनेमाघर में अपना रंग जमाया। किसी ने खुद को ब्लॅाकबस्टर कतार में शामिल किया तो कोई केवल साधारण फिल्म की कैटेगरी में सहम कर रह गया।
पिछले दिनों की फिल्मों पर गौर किया जाए तो रणवीर सिंह की 'सिंबा', अजय देवगन की मल्टी स्टारर फिल्म 'टोटल धमाल',अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर '2.0', सलमान खान,बॅाबी देओल, अनिल कपूर की 'रेस 3' और विक्की कौशल की 'उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक' ने दर्शकों के बीच काफी शोर मचाया है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन सभी ने मिलकर टीवी पर कई रिकॅार्ड तोड़ दिए हैं। जी हां, इस फेहरिस्त में अजय देवगन ने टॅाप किया है। यहां देखिए पूरा रिपोर्ट कार्ड कि टीवी टीआरपी पर किस फिल्म ने कितने दर्शक बटोरे हैं।


Click it and Unblock the Notifications