लेडीज वर्सेज रिकी बहल के लिए केबीसी में आएंगे रणवीर अनुष्का

Ladies vs ricky bahl
लव बर्ड्स रह चुके एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा कौन बनेगा करोड़पति के पांचवें सत्र में अपनी आगामी फिल्म लेडीज वर्सेज रिकी बहल का प्रचार करेंगे। बच्चन ने ट्विटर पर लिखा है कि अनुष्का और रणवीर आज केबीसी के सेट पर थे।

उनकी जोड़ी...उत्साह...उनके साथ बड़ा अच्छा अनुभव रहा। मनीष शर्मा निर्देशित लेडीज वर्सेज रिकी बहल एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है और इसके निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं। यह फिल्म नौ दिसंबर को रिलीज होगी।

रणवीर-अनुष्का की यह जोड़ी इससे पहले फिल्म बैंड बाजा बारात में आ चुकी है और यह काफी सफल रही थी। बच्चन ने कहा है, केबीसी के लिए शूटिंग का अंतिम दिन...इस बार का यह सत्र काफी शानदार रहा...टीआरपी आठ...और केबीसी शूटिंग का अंतिम दिन खत्म हुआ...टीम को मिस करुंगा खासकर सबसे ज्यादा प्रतिभागियों को...। उन्होंने कहा है, भाग लेने वाले प्रतिभागियों की कहानियां, उनकी जीवन स्थिति और संघर्ष हमेशा याद रहेगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X