रणवीर इलाहबादिया और अपूर्वा मखीजा की NCW में हुई पेशी, दिया माफीनामा

पॉपुलर शो इंडियाज गॉट लेटेंट में रणवीर इलाहबादिया द्वारा दिए गए अश्लील कमेंट के बाद में काफी ज्यादा विवाद शुरू हो गया था और अभी तक यह थमने का नाम भी नहीं ले रहा है। अब हाल ही में रणवीर इलाहबादिया और अपूर्वा मखीजा NCW के सामने अपना बयान दर्ज करने के लिए पेश हुए थे। जहां पर दोनों ने माफी भी मांगी।
राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष जब रणवीर इलाहबादिया और अपूर्वा मखीजा पेश हुए। साथ ही उन्होंने अपनी अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर माफी मांगी तो पैनल की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहां की ऑनलाइन शो पर उनकी यह टिप्पणियां बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं थी।
खबरों की माने तो रणवीर और अपूर्वा से आयोग द्वारा घंटों तक पूछताछ हुई है। बाद में पैनल अध्यक्ष द्वारा शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया गया। जहां पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग अनुचित भाषा के इस्तेमाल को बिल्कुल भी स्वीकार नहीं करेगा। यहां पर उन्होंने यह भी बताया कि चार लोग रणवीर, अपूर्वा, तुषार पुजारी और सौरभ बोथरा भी आयोग के सामने पेश हुए।
रणवीर और अपूर्वा ने आयोग के सामने अपनी टिप्पणियों पर खेद भी जाहिर किया है और लिखित में माफी नाम भी दिया है। रणवीर द्वारा यह भी कहा गया है कि भविष्य में वह ज्यादा सावधान रहेंगे। खबरों के अनुसार उन्होंने पैनल से यह भी कहा कि यह पहली और आखरी बार है जब ऐसी उनसे गलती हुई है।


Click it and Unblock the Notifications











