फाइनल से पहले रिजल्‍ट: 'रंगरसिया' आशीष शर्मा बने झलक दिखला जा- 7 के विनर

मुंबई। डांस रियलिटी शो "झलक दिखला जा" के सांतवें सीजन का आज फाइनल है। फाइनल का रिजल्‍ट देर शाम सामने आएगा मगर हम आपको अभी बता देते हैं कि झलक दिखला जा सांतवे सीजन की ट्रॉफी पर कंटेस्टेंट आशीष शर्मा ने कब्जा जमा लिया है। हाल ही खत्म हुए शो "रंगरसिया" में मेजर रूद्र प्रताप राणावत का किरदार निभाने वाले आशीष ने झलक का मंच नॉन-डांसर के रूप में जॉइन किया था।

Rangrasiya's Ashish Sharma Wins Jhalak Dikhhla Jaa 7 Super Finale?

आशीष शर्मा ने ना केवल जजेज का दिल जीता बल्कि उन्हें जनता के सबसे ज्यादा वोट भी मिले। आशीष ने इस ट्रॉफी को पाने के लिए मॉनी रॉय, करन टेकर और शक्ति मोहन को पछाड़ा है। आपको बता दें कि इस शो के जज माधुरी दीक्षित, करण जौहर और रैमो डिसूजा हैं। अपनी जीत के पीछे आशीष ने अपनी और कोरियोग्राफर शम्पा की महीनों की मेहनत को जिम्‍मदार ठहराया। इस शो में उम्‍मीद की जा रही थी कि इस बार मॉनी इस मुकबला को जीतेंगी। लेकिन आशीष के लाजवाब परफॉर्मेस और कड़े मेहनत ने यह जीत उनकी झोली में डाल दी।

शो के फिनाले में कॉमेडियन भारती सिंह, सोफी चौधरी और अनिल कपूर की खास परफॉर्मेस भी देखने को मिली। माधुरी दीक्षित ने भी एयर एक्ट किया, जबकि करण जौहर वरूण धवन और रैमो डिसूजा ने भी परफॉर्म किया। इनके अलावा शो पर गायक शान और मीका और कॉमेडियन अली असगर (दादी) और सुनील ग्रोवर (गुत्थी) भी पार्टिसिपेंट्स को सपोर्ट करने पहुंचे।

झलक दिखला जा ग्रांड फिनाले में माधुरी-अनिल ने मचाई धूम

छोटे पर्दे के डांस रियलिटी शो "झलक दिखला जा" के के ग्रांड फिनाले में शो की जज माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर ने शो पर अपनी प्रस्तुती देकर शो में चार चांद लगा दिए। "तेजाब", "परिंदा", "राम-लखन" और "बेटा" जैसी कई सफल फिल्मों में एक साथ काम कर चुके। अनिल कपूर और माधुरी को फिर से एक साथ डांस करते देखना काफी दिलचस्प था। शो के दौरान अनिल कपूर के अपने सिग्नेचर "धिना धिन धा" वाले डांसिंग मूव से सेट की रौनक बढ़ा दी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X