रंग बदलती ओढ़नी ने सफलतापूर्वक पूरे किये एक साल

स्टार वन के इन दोनों ही कार्यक्रमों को अपने प्रसारण का एक साल हाल ही में पूरा किया। अपने यादगार सफर के बारे में विचार व्यक्त करते हुए रंग बदलती ओढ़नी की खनक बताती हैं कि जबरदस्त रूप से सफल यह शो हम सब के लिए रचनात्मक रूप से संतोषजनक सफर रहा है। हमें खुशी है कि अत्यंत खोजपरक निर्देशन तथा शानदार व सरल कहानी के साथ हम एक अच्छा शो देने में सक्षम रहे हैं। इस शो ने आम और खास दोनों के बीच अपनी पैठ बनायी है।
मान पार्टी की आस लगा कर बैठे हैं और सचमुच डांस फ्लोर को हिला देने की वजह से योजना बना रहे हैं। वह रोमांचित होकर कहते हैं यह एक अदभुत सफर रहा है, मेरी जिंदगी का यह एक समृद्ध अनुभव है और इस शो का हिस्सा बन कर अच्छा लगता है। गीत हुई सबसे पराई मेरा पहला शो है जो इतने लंबे समय तक चला है और जबरदस्त रूप से हिट रहा है।
हिट कार्यक्रमों के श्रृंखलाबद्ध उतार-चढ़ावों और हृदयस्पर्शी संवेदनाओं के चलते इसने यह उपलब्धि हासिल की है और इन्होंने हमेशा ही दर्शकों को अनेक यादगार पल दिये हैं। हम गीत हुई सबसे पराई और रंग बदलती ओढ़नी की पूरी टीम के लिए सफलता की कामना करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











