SHOCK: रणबीर कपूर की अब टीवी एंट्री.. करेंगे 'नच बलिए 8' होस्ट.. लेकिन....!
रणबीर कपूर इस साल होने वाले नच बलिए 8 को होस्ट कर सकते हैं । जानिए पूरी खबर
नच बलिए सीजन-8 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है और आपका इंतजार करना और भी मुश्किल हो जाएगा जब ये आपको पता चलेगा कि नच बलिए सीजन 8 को रणबीर कपूर होस्ट करने वाले हैं। लेकिन रुकिए इसके पहले कि आप ये सपने देखें कि रणबीर कपूर एक एक एपिसोड होस्ट करने वाले हैं हम बता दें कि ऐसा नहीं है।
जी हां रणबीर कपूर नच बलिए 8 को होस्ट तो करने वाले हैं लेकिन वो सिर्फ शो का पहला एपिसोड ही होस्ट करेंगे।नच बलिए 8 का पहला एपिसोड 2 अप्रेल को आएगा और साथ ही इसके जज सोनाक्षी सिन्हा, टेरेंस लुईस और मोहित सूरी होंगे।

अगर पहला एपिसोड रणबीर कपूर होस्ट करेंगे तो जाहिर है टीआरपी भी अच्छी आएगी और रौनक भी बढ़ जाएगी। रणबीर कपूर की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।
दर्शक भी उन्हें परफॉर्म करते हुए देखने के लिए काफी एक्साइटेड होंगे। रणबीर एक नैचुरल डांसर हैं और वह अपनी परफॉर्ममेंस से इंप्रेस करेंगे। सूत्रों की मानें तो वह इस हफ्ते शूट करेंगे। शो के मेकर्स के एक स्टेटमेंट के मुताबिक 25 मार्च को इस एपिसोड शूटिंग की जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications