एक्स गर्लफ्रेंड के साथ रणबीर कपूर करेंगे Nach Baliye 9 में एंट्री, सलमान के साथ धमाका !
सलमान खान जुलाई में नच बलिए 9 लेकर आ रहे हैं। वह इस शो के निर्माता हैं। कपिल शर्मा शो के बाद वह इस शो का निर्माण कर रहे हैं। अपने नए शो के नच बलिए 9 को लेकर सलमान एक बड़े लांच की तैयारी कर रहे हैं।
इस बार का नच काफी अलग है। हर बार आपने देखा होगा कि नच बलिए में रियल लाइफ जोड़ियां एक साथ डांस और रोमांस का तड़का लगाते हुए नजर आती हैं। इस बार शो में एक बड़ा ट्विस्ट लाया जा रहा है। जिसके कारण टीवी के कई स्टार्स अपने एक्स बॅायफ्रेंड या गर्लफ्रेंड के साथ रोमांस और डांस का फ्लेवर दिखाते हुए नजर आयेंगे।

इस नए कांसेप्ट को दर्शकों के सामने सही तरीके से लाने के लिए रणबीर कपूर इस शो का हिस्सा बन सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ नच के पहले एपिसोड में नजर आने वाले थे।
लेकिन अब ऐसा माना जा रहा है कि एक्स कपल का कांसेप्ट समझाने के लिए दीपिका पादुकोण अपने एक्स बॅायफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ शो का हिस्सा बन सकती हैं।
दोनों को एक साथ ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड में दिखाया जाएगा। उनके साथ सलमान खान इस सीजन की सभी जोड़ी को दर्शकों के सामने पेश करेंगे। वैसे दीपिका और रणबीर को एक साथ देखना काफी दिलचस्प होने वाला है।बहरहाल,यहां देखिए दीपिका पादुकोण के बॅायफ्रेंड की लंबी लिस्ट और तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











