सिमी आंटी का दिल रखा रणबीर कपूर ने

हुआ यूं कि सिमी ने जो रनबीर कपूर के साथ शॉट्स फिल्माये। वह शूटिंग के दौरान तो बिल्कुल ठीक नजर आये। लेकिन जब उसे एडिट टेबल पर बैठ कर सिमी ने देखा तो अचानक कुछ ऐसा हुआ कि सारी की सारी रिकॉर्डिंग व बातचीत में बीच बीच में टेप में कई ग्रेंस नजर आने लगे। सिमी के अनुसार वह एपिसोड प्रसारित करने की स्थिति में नहीं था।
लेकिन सिमी इस बात को भी भलीभांति जानती हैं कि सितारों के पास इस तरह के शो के लिए वक्त नहीं होता है। लेकिन फिर भी उन्होंने रनबीर से बात की कि वह दोबारा शूट के लिए आयें। और रनबीर ने सिमी आंटी का मन रखा और वह दोबारा रिशूट के लिए आ गया। वाकई मानना होगा कि स्टार्स भी अपने रिश्ते बनाये रखने में उस्ताद हैं। इस बात से सिमी बेहद खुश हुईं और वे रनबीर की तारीफ करते थक नहीं रही हैं।
गौरतलब है कि सिमी गेरेवाल अपने शो 'रेनेवो' से फिर से छोटे परदे पर वापसी कर रही हैं। हिंदी सिनेमा से जुड़े हर बड़ी शख्सियत के साथ चैट शो का निर्माण करनेवाली सिमी पहली एंकर थीं। एक दौर में रेनेवो एक मात्र ऐसा शो था जहां बड़े बड़े सेलिब्रिटी खुल कर अपनी बातें शेयर किया करते थे। यह काफी हिट शो भी था।


Click it and Unblock the Notifications











