..................... Ranbir Kapoor missing on Bigg Boss, Salman Khan could be the reason - Hindi Filmibeat

बिग बॉस से गायब रणबीर, क्या सलमान हैं कारण!

रणबीर कपूर चाहे जितना भी पीछे हट जाएं, लेकिन दर्शक फिल्म 'रॉय' को रणबीर की फिल्म ही मानते हैं। आपको बता दें, फिल्म रॉय में रणबीर सिर्फ कैमियो निभा रहे हैं, जबकि अर्जुन रामपाल और जैकलीन फर्नांडीस मुख्य किरदारों में हैं। लेकिन इस फिल्म को रणबीर कपूर के नाम पर ही प्रमोट किया जा रहा है, जिससे रणबीर खुद भी खफा हैं।

ranbir kapoor

लिहाजा, जब फिल्म से उम्मीद है तो दर्शकों ने यह भी सोचा था कि बिग बॉस पर रॉय के प्रमोशन में रणबीर कपूर भी दिखेंगे। लेकिन रणबीर ने यहां धोखा दे दिया। सलमान खान के बिग बॉस 8 की स्टेज पर जहां फिल्म के बाकी किरदार, यानि की अर्जुन रामपाल और जैकलीन मौजूद थीं, वहीं रणबीर गायब दिखे।

मौका था बिग बॉस 8 की ग्रैंड फिनाले का, जब फिल्म 'रॉय' के प्रमोशन के लिए सितारे मौजूद थे। लेकिन रणबीर कपूर फिल्म को नहीं प्रमोट करने के अपने फैसले पर अडिग रह। वैसे बिग बॉस में उनके न आने का कुछ और भी कारण हो सकता है। हम्मम....आपने बिल्कुल सोचा। रणबीर के न आने की वजह खुद सलमान खान भी हो सकते हैं।

5 कारण: बिग बॉस 8 के लिए फराह खान ही क्यों?

दरअसल, मौजूदा समय में रणबीर और कैटरीना कैफ रिलेशन में हैं। और कैट सलमान खान की एक्स- गर्लफ्रैंड रह चुकी हैं। लिहाजा, इसके बाद हमेशा ही सलमान और रणबीर को एक- दूसके को नजरअंदाज करते देखा गया है। न सलमान, रणबीर के सामने आना चाहते हैं और न रणबीर सलमान के रूबरू। वैसे इतने सालों के बाद अगर बिग बॉस की स्टेज पर दोनों आमने सामने होते तो बॉलीवुड प्रेमियों के लिए नजारा देखने लायक होता।

बहरहाल, अब रणबीर कपूर फिल्म रॉय को प्रमोट नहीं करना चाहते थे या सलमान के सामने आने से बचना चाहते थे, इसका जवाब तो केवल रणबीर ही दे सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X