रणबीर कपूर के फैन्स के लिए बुरी खबर..नच बलिए नहीं करेंगे होस्ट!
रणबीर कपूर के बारे में खबरें आ रही थी कि वो नच बलिए 8 को ओपनिंग एपिसोड होस्ट करेंगे।
रणबीर कपूर के बारे में खबरें आ रही थी कि वो नच बलिए 8 को ओपनिंग एपिसोड होस्ट करेंगे।उनके फैन्स भी काफी इस बात को लेकर काफी एक्साइटेड थे लेकन अब रणबीर के प्रवक्ता ने साफ कर दिया है कि रणबीर कपूर नच बलिए 8 का पहला एपिसोड होस्ट नहीं करेंगे।
[कपिल शर्मा- सुनील ग्रोवर की लड़ाई अब होगी खत्म.. इनकी मदद से!]
उनके प्रवक्ता ने साफ कहा कि "रणबीर कपूर नच बलिए होस्ट नहीं कर रहे हैं। नच बलिए क्या वो किसी भी तरह के शो के लिए नहीं अप्रोच किए गए हैं। वो फिलहाल दत्त बायोपिक की शूटिंग में व्यस्त हैं।" अब इसके बाद ये तो पक्का हो गया कि रणबीर कपूर से जुड़ी जो भी खबरें आ रही थी वो गलत थीं।

फिलहाल रणबीर कपूर दत्त बायोपिक पर ही अपना पूरा ध्यान देना चाहते हैं। अभी दो दिन पहले खबर आई थी कि रणबीर कपूर शो के पहले एपिसोड को होस्ट करें। शो के मेकर्स ने कहा भी था कि जल्द ही रणबीर कपूर इसकी शूटिंग करेंगे। अब अचानक क्या हुआ ये तो शो के मेकर्स ही जानें।
फिलहाल इतना तो साफ है कि शो को करण टेकर ही होस्ट करेंगे। इसके पहले खबरें आ रही थी कि शो के पहले एपिसोड को करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु साथ में होस्ट करेंगे। उन्होंने प्रैक्टिस भी शुरू की थी लेकिन कुछ मामलों को लेकर बात नहीं बनीं और करण टेकर को फाइनल कर लिया गया हालांकि उनका को होस्ट अभी नहीं चुना गया है।


Click it and Unblock the Notifications