#ViralVideo: दीपिका - रणबीर का ये तमाशा तो सबसे छिपा ही था!
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर का तमाशा एक खास दर्शक वर्ग के लिए था और उन्हें फिल्म बहुत पसंद भी आई थी। तो बस ये खबर उन्हीं लोगों के लिए एक Reminder है। तमाशा का वर्ल्ड प्रीमियर एंड टीवी पर है, 30 अप्रैल रात 8 बजे।
लेकिन ये याद दिलाने के लिए चैनल और फिल्म की टीम ने बहुत ही एक्सक्लूसिव तोहफा फैन्स को दिया और वो है तमाशा का एक डिलीटेड सीन।
[CHECK: यहां है आपका नाम मत देखिए तमाशा...कभी नहीं, कतई नहीं!]
वेद और तारा की कहानी को फिलहाल तो कोई नहीं भूला होगा और अगर भूल भी गया होगा तो ये सीन सब याद दिला देगा। तारा की मजबूरी, वेद का पागलपन और दोनों के बीच की बढ़ती दूरियां।
ये सीन फिल्म में नहीं था। हालांकि सीन शुरूआत में नहीं बांधता पर अंत तक आते आते रणबीर - दीपिका आपको एक बार फिर चौंका देंगे। वैसे क्या आपने कभी सांता क्लॉज़ पर भरोसा किया है?
नहीं किया तो इस वीडियो को देखना आपके लिए बहुत ज़रूरी है -


Click it and Unblock the Notifications