झलक के मंच पर रणबीर ने माधुरी को बर्फी खिलायी

कलर्स का बहुचर्चित शो झलक दिखला जा . इस शुक्रवार को काफी कलरफुल होने जा रहा है। वजह है कलर्स के मंच पर बर्फी के सितारों का पहुंचना। जी हां इस शुक्रवार को बर्फी फिल्म के सितारे कलर्स के मंच पर दिखायी देंगे। अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे प्रियंका, रणबीर और इलियाना सबका दिल जीत लेंगे।

झलक.. इन दिनों टीआरपी चार्ट में काफी ऊपर है। जहां इस शो के प्रतियोगियों ने अपनी मेहनत से इस शो की लोकप्रियता को बढ़ा दिया है वहीं इसके जज माधुरी दीक्षित, करण जौहर और रेमो डीसूजा ने अपनी अदाओं से लोगों का दिल लूट लिया है।

इस शुक्रवार में आपको कई बार हंसने का मौका मिलेगा। रणबीर कपूर माधुरी दीक्षित को प्रभावित करने में जुटे रहेंगे। रणबीर बड़े ही प्यार से अपनी अदाओं की बर्फी माधुरी दीक्षित को खिलाने में सफल रहेंगे। वो माधुरी के साथ डांस करेंगे और उन्हें छेड़ेंगे भी। तो वहीं प्रियंका चोपड़ा भी माधुरी के साथ धक-धक गाने पर डांस करेंगी।

यही नहीं शो की प्रतियोगी भारती भी हंसी का तड़का लगायेंगी, वो रणबीर के कहने पर रेमो के गोद में जाकर बैठ जायेगी। कुल मिलाकर इस बार झलक दिखला जा का शो काफी रोचक होने वाला है इसलिए देखना ना भूलें शनिवार और रविवार को रात 9 बजे कलर्स पर झलक दिखला जा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X