रणबीर-कैटरीना की फिल्म जग्गा जासूस...फर्स्ट लुक जारी
अनुराग बासु निर्देशित फिल्म जग्गा जासूस की मेकिंग के दौरान कई उतार चड़ाव आये और अब दो साल बाद जाकर फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग की जाएगी। इसी बीच फिल्म से रणबीर कपूर फर्स्ट लुक भी कर दिया गया है।
हाल ही में रणबीर कपूर और कटरीना कैफ की बहुचर्चित फिल्म 'जग्गा जासूस' का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। फिल्म के फर्स्ट लुक में सिर्फ रणबीर कपूर ही नजर आ रहे हैं।
फिल्म के फर्स्ट लुक में रणबीर कपूर हवा में नाचते हुए दिखाई दे रहें हैं। बता दे, फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग 24 नवंबर को खत्म हो जाएगी ।

अनुराग बासु निर्देशित फिल्म "जग्गा जासूस" एक डिटेक्टिव फिल्म है, जिसमे एक बेटा अपने पिता को ढूंढने का प्रयास करता है। फिल्म में रणबीर कपूर-कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में है।
गौरतलब है कि, फिल्म की शूटिंग वर्ष मार्च 2014 में शुरू हो चुकी थी, लेकिन किन्ही कारणों से फिल्म को डब्बा बंद कर दिया गया। फिर फिल्म की रीशूटिंग अक्टूबर 2014 में थाईलैंड सहित भारत के दार्जीलिंग में शूट की गयी।
उन्ही दिनों रणबीर अनुराग कश्यप की फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' की शूटिंग करने चले गए थे, फिर वह फिल्म ए दिल है मुश्किल की शूटिंग में व्यस्त हो गये । साथ ही फिल्म की एक्ट्रेस कैटरीना कैफ अपनेअन्य प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हो गयी और फिल्म की शूटिंग लगातार डिले होती रही।
शूटिंग समय से पूरी ना हो पाने के कारण अब फिल्म 7 अप्रैल 2017 को रिलीज की जाएगी।बता दे पहले यह फिल्म 27 नवम्बर 2015 को रिलीज होने वाली थी।


Click it and Unblock the Notifications
