..................... दशहरे से पहले घायल हुए रामायण के 'राम' Arun Govil, शूटिंग के दौरान जीप ने मारी टक्कर Ramayan's 'Ram' Arun Govil was injured before Dussehra, hit by jeep during shooting - Hindi Filmibeat

दशहरे से पहले घायल हुए रामायण के 'राम' Arun Govil, शूटिंग के दौरान जीप ने मारी टक्कर

arun govil

Arun Govil Injured- 'रामायण' भला किसको याद नहीं होगी, दूरदर्शन पर रामानंद सागर के इस सीरियल ने धमाका कर दिया था। इस सीरियल में राम का किरदान निभाने वाले अरुण गोविल को लेकर इस वक्त एक खबर सामने आ रही है जो कि आपको चिंता में डालने के लिए काफी है।

पता चला है कि अभिनेता फिल्म के सेट पर घायल हो गए हैं। हालांकि घायल होने के बाद भी उन्होने शूटिंग पूरी की। शेड्यूल में कोई गड़बड़ी न हो इसलिए उन्होंने दर्द सहते हुए अपने हिस्से की शूटिंग पूरी की। खबर है कि अरुण गोविल को एक जीप ने टक्कर मार दी थी।

फिल्म का नाम नोटिस है और इस फिल्म में वो रामायण की सीता दीपिका चिखलिया के साथ नजर आने वाले हैँ। इस जोड़ी को दशकों तक लोगों ने टीवी पर देखा है। एक बार फिर से दोनों को साथ में देखना मजेदार साबित होगा।

उनके एक्सीडेंट की बात करें तो एक्टर और मेकर आदित्य प्रताप रघुवंशी ने खुलासा किया था कि अरुण गोविल चोटिल हुए हैं। यह घटना चित्रकूट के सेट पर घटी, जब अरुण को फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। जिस सीन में उनको चोट लगी वो पुलिस की जीप वाला सीन थी।

अधिकारी द्वारा हिरासत में लिया जाने से पहले वो जीप को रिवर्स में लेते हैं और उसी समय अरुण की कोहनी पर जोरदार चोट लग जाती है। अरुण इस दौरान वहीं मौजूद थे और उस सीन को देख रहे थे। चोट के बाद घबराए क्रू को अरुण ने रिलैक्स होने के लिए कहा और शूटिंग को जारी रखा।

इससे इतना तय है कि सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ हो रही है। हालांकि लोगों का कहना है कि रावण दहन से पहले हमारे 'राम' अरुण गोविल को चोट लग गई है। गौरतलब है कि लोग उनका काफी सम्मान करते हैं।

Read more about: arun govil
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X