रामायण की सीता Dipika chikhlia ने कैमरे पर बदल दिए सारे कपड़े, Video देख फैंस हैरान

By Filmibeat Desk
Dipika chikhlia

Dipika chikhlia Instagram:टीवी शो रामायण की सीता यानी कि दीपिका चिखलिया एक बार फिर से इंस्टाग्राम पर अपने नए रील वीडयो को लेकर छाई हुई हैं। दीपिका चिखलिया इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और अपनी कई सारी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। दीपिका चिखलिया का यह अंदाज देख फैंस पूरी तरह से हैरान हैं। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर अपने कई सारे रील्स शेयर किए हैं।

जिस पर कई फैंस मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दीपिका को आज भी कई लोग रामायण की सीता मानते हैं। जब भी दीपिका चिखलिया इंटरनेट पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं उन्हें काफी बुरी तरह से ट्रोल किया जाता है। दीपिका से पूछा जाता है कि आखिर वह माता सीता हैं तो ऐसी हरकत कैमरे के सामने कैसे कर सकती हैं।

दीपिका चिखलिया ने अपने लेटेस्ट वीडियो में ड्रेस चेंजिंग वाला ट्रेंड फॉलो कर रही हैं। पहले वह लोवर टी-शर्ट में दिखाई दे रही हैं। इसके बाद वह फ्रेम में वापस आती हैं तो आउटफिट बदलते हुए दिखती हैं। इसी पर कई फैंस ने कमेंट करना शुरू कर दिया है कि आप रामायण से अच्छी सी सीख देने वाले क्लिप भी डालिए। एक यूजर ने मजाक उड़ाते हुए कहा है कि राम जी के जन्मदिन में जा रही हैं क्या?

कई ऐसे लोग हैं जो कि उनके इस तस्वीर और वीडियो पर फायर वाली इमोजी शेयर कर रहे हैं। आपको बता दें कि दीपिका चिखलिया ने टीवी पर सीता बनने से पहले कई सारी फिल्मों में भी काम किया। लेकिन पहचान उन्हें केवल सीता के किरदार में मिली है। सीता के किरदार में उनकी खूबसूरती की चर्चा आज तक की जाती रही है। दीपिका चिखलिया को इंस्टाग्राम पर 398K लोग फॅालो करते हैं। कोविड के दौरान दीपिका को फिर से सीता के किरदार में लोकप्रियता मिली और वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X