..................... रामायण सीता दीपिका चिखलिया बुरी तरह ट्रोल पति के साथ किया रोमांटिक वीडियो।Ramayana Sita Aka Dipika chikhlia troll badly on romantic video with husband - Hindi Filmibeat

रामायण की सीता Dipika chikhlia ने पति के साथ किया रोमांटिक डांस, लोगों ने बोला- शर्म करो

By Filmibeat Desk
Dipikachikhlia

Dipika chikhlia Video:रामानंद सागर के लोकप्रिय भक्ति टीवी शो रामायण की सीता यानी कि दीपिका चिखलिया फिर से एक बार अपनी बोल्ड तस्वीरों के कारण इंटरनेट पर छाई हुई हैं। दीपिका चिखलिया लगातार अपने इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं और कोई ना कोई तस्वीर और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उन्हें इसके लिए बुरी तरह से ट्रोल भी किया जाता है।

लेकिन बिना किसी परवाह के दीपिका चिखलिया लगातार अपनी कोई ना कोई स्टाइलिश फोटो को शेयर कर फैंस के साथ साझा करती हैं। इस बार दीपिका चिखलिया ने अपने पति के साथ रोमांटिक वीडियो शेयर किया है। जो कि किसी खास ट्रिप की दिखाई पड़ रही है। दीपिका चिखलिया ने अपने पति हेमंत टोपीवाला के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो को शेयर कर दीपिका ने बताया है कि यह उनके पहले हॅालीडे का वीडियो है। इस वीडियो में दीपिका अपने पति के साथ रोमांटिक होते हुए दिखाई दे रही हैं। दीपिका ने इस वीडियो में क्राप टॅाप के साथ क्रीम रंग की लूट पैंट पहनी है। अपने इस लुक को स्टाइल करने के लिए दीपिका ने काले रंग का प्रिटेंड श्रग कैरी किया हुआ है।

दीपिका ने हमेशा की तरह खुद को सिंपल लुक में स्टाइल किया है। साथ ही बालों में हाई पोनी बना कर रखी हुई है। दीपिका के पति हेमंत सिंपल लुक में दिखाई दे रहे हैं। दोनों के बीच का प्यार इस वीडियो में साफ दिख रहा है। एक यूजर ने दीपिका को बुरी तरह ट्रोल किया है और लिखा है कि बुढ़ापे में राम नाम लेने की उम्र आप ये क्या कर रही हैं? एक अन्य यूजर ने लिखा है कि सीता मां आपको ऐसे कपड़े शूट नहीं करते हैं। आपकी सादगी कितनी सुंदर थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X