..................... Ramayana Sita Aka Dipika Chikhlia Gone To Audition For Ram Teri Ganga Maili Raj Kapoor Rejected Her - Hindi Filmibeat

'राम तेरी गंगा मैली' के लिए 'रामायण' की सीता ने दिया ऑडिशन, राज कपूर ने ये कहकर कर दिया रिजेक्ट

Ramayana Dipika Chikhlia

Dipika Chikhlia Gave Audition For Ram Teri Ganga Maili: दीपिका चिखलिया आज के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उन्होंने रामानंद सागर की 'रामायण' में माता सीता का किरदार निभा कर दर्शकों के बीच में अपनी एक खास पहचान बनाई है। अब हाल ही में दीपिका चिखलिया ने खुलासा किया है कि साल 1985 में 'राम तेरी गंगा मैली' में लीड किरदार के लिए उन्हें राज कपूर ने ऑफर दिया था।

लेकिन आपको बता दें कि दीपिका चिखलिया ने कम उम्र होने के चलते राज कपूर ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। हाल ही में दैनिक भास्कर के साथ बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने कहा कि "ये वो वक्त था जब मैं फिल्मों में सेकंड लीड का रोल निभा रही थी। छोटी फिल्मों में हीरोइन का किरदार निभा रही थी और मैं खुश नहीं थी। मुझे इंडस्ट्री छोड़ने का ख्याल भी आया।"

दीपिका चिखलिया ने आगे कहा कि "फिर मुझे पता चला कि राज कपूर अपनी फिल्म राम तेरी गंगा मैली के लिए लीड एक्ट्रेस ढूंढ रहे हैं। जिसके लिए मैंने ऑडिशन दिया और मुझे लगा था कि यह एक धार्मिक फिल्म है। लेकिन राज कपूर ने बिना ऑडिशन लिए ही मुझे वापस भेज दिया और कहा कि तुम्हारी उम्र कम है तुम जाओ। तब मैं समझ नहीं पाई थी लेकिन जब मैं फिल्म देखी तो मुझे समझ आया कि उन्होंने इसके लिए इंकार क्यों किया था।"

मालूम हो कि 'राम तेरी गंगा मैली' फिल्म के रिलीज हो जाने के बाद में इसके कुछ सीन को लेकर काफी विवाद देखने को मिला था। फिल्म में मंदाकिनी ने लीड किरदार निभाया था और साड़ी में बच्चों को दूध पिलाती और स्नान करती हुई भी उन्हें दिखाया गया। हालांकि वैसे दीपिका को रिजेक्ट होने पर काफी दुख हुआ था लेकिन बाद में उन्हें यह समझ आ गया था कि अगर वह इस फिल्म में काम कर लेती तो उन्हें सीता का रोल कभी नहीं मिलता।

Read more about: ramayana dipika chikhlia
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X