Bigg Boss 17 की TRP बढ़ाने के लिए बुलाई जा रही है उर्फी से भी सेक्सी साक्षी! एडल्ट तस्वीरों से पटा है अकाउंट

Bigg Boss 17 Makers Approached Sakshi Chopra: सलमान खान का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 खत्म हो गया है। इस शो को एल्विश यादव ने जीता, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। वहीं, अब बिग बॉस के मेकर्स सीजन 17 में जुट गए हैं।
बिग बॉस 17 जल्द ही शुरू होने वाला है, जिसके लिए मेकर्स कई सेलेब्स को अप्रोच कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अब तक बिग बॉस ओटीटी 2 के अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी, बेबिका धुर्वे का नाम सीजन 17 के लिए सामने आया है। वहीं, अब दावा है कि इस शो में रामानंद सागर की परपोती सोक्षी चोपड़ा भी तहलका मचा सकती हैं।
दरअसल, टीवी सीरियल 'रामायण' को बनाने वाले रामानंद सागर की परपोती साक्षी चोपड़ा का नाम बिग बॉस 14 के लिए सामने आया था, लेकिन तब वह शो का हिस्सा नहीं बनी थीं। वहीं, अब साक्षी चोपड़ा का नाम बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के लिए सामने आ रहा है।
दावा है कि मेकर्स ने एक बार फिर उन्हें शो के लिए अप्रोच किया है। अगर साक्षी शो में आती हैं, तो वह बोल्डनेस से तहलका मचा देंगी। साक्षी चोपड़ा का इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी बोल्ड और सिजलिंग फोटोज से भरा हुआ है। वह उर्फी जावेद को बोल्डनेस में टक्कर देती हैं। हालांकि, इस वजह से साक्षी को ट्रोल भी होना पड़ता है।
बिग बॉस 17 को धमाकेदार बनाने के लिए मेकर्स ने कई टीवी सेलेब्स को अप्रोच किया है। इस लिस्ट में ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, अर्जित तनेजा, अंजुम फकीह, पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा समेत कई सेलेब्स का नाम शामिल है। इस बार भी शो को मेकर्स टीवी स्टार्स बनाम यूट्यूबर्स बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी वजह से मेकर्स ने यूट्यूबर सौरव जोशी और अनुराग डोभाल को भी अप्रोच किया है।


Click it and Unblock the Notifications











