..................... Ramayana Lord Ram Arun Govil Daughter Sonika Govil Is As GLAMOROUS As Any Bollywood Diva - Hindi Filmibeat

टीवी के श्रीराम की बेटी हो गई बहुत बड़ी, ग्लैमर-खूबसूरती के मामले में देती हैं बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को टक्कर

arun govil

Arun Govil Daughter: टीवी की दुनिया में जब भी भगवान श्री राम का जिक्र होता है, तो अरुण गोविल का नाम सबसे पहले लिया जाता है। अरुण गोविल 1987 में बने सीरियल 'रामायण' में नजर आए थे। इस शो में उन्होंने श्री राम का रोल निभाकर इसे जीवंत बना दिया था।

अरुण गोविल की छवि आज भी लोगों के मन में श्रीराम की ही है। लेकिन आज हम आपको उनकी निजी जिंदगी के बारे में बताएंगे। अरुण गोविल की ऑफ-स्क्रीन पत्नी का नाम श्रीलेखा है, जो खुद भी एक अभिनेत्री रह चुकी हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई मशहूर फिल्मों में काम किया है। वो 'हिम्मतवार' और 'छोटा सा घर' जैसी फिल्मों में फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं।

अरुण गोविल के दो बच्चे हैं एक लड़का और एक लड़की। उनके बेटे का नाम अमल और बेटी का नाम सोनिका है। अरुण गोविल की बेटी सोनिका दिखने में काफी खूबसूरत हैं और अपने ग्लैमर की वजह से खूबसूरत से खूबसूरत हसीनाओं को टक्कर देती हैं। सोनिका गोविल, जो मीडिया की सुर्खियों से दूर रहना पसंद करती हैं और उनका अभिनय की दुनिया से कोई लेना-देना नहीं है।

उनके पास वेस्टमिंस्टर विश्वविद्यालय से मार्केटिंग कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएशन की डिग्री है। वह एक्स, जिसे पहले ट्विटर कहा जाता था, पर बहुत सक्रिय है और पार्टी करना पसंद करती है। हालांकि, वह केवल वही खबरें और पोस्ट शेयर करती हैं जो उनके पिता से संबंधित होती हैं। सोनिका ग्लैमरस और बोल्ड हैं और उनका इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट है। सोनिका के काम के बारे में बात करें तो वह 2016 से मुंबई में 'माइंड शेयर' कंपनी में एक असिस्टेंड मीडिया मार्केटिंग मैनेजर के रूप में काम कर रही हैं। इससे पहले, सोनिका ने 'ग्रुपएम' और 'मैक्सस' जैसे ऑर्गनाइजेशन के साथ काम किया है।

अरुण गोविल के बारे में बात करते हुए, अभिनेता 1977 से उद्योग में सक्रिय हैं और सांच को आंच नहीं (1979), जियो तो ऐसे जियो (1981), हिम्मतवाला (1983), दिलवाला (1986), गोविंदा गोविंदा (1994) जैसी कई फिल्मों में दिखाई दिए हैं। हाल ही में उन्हें अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर ओएमजी 2 में देखा गया था।

Read more about: arun govil
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X