दीपिका चिखलिया ने शेयर कर दिया ऐसा वीडियो, 'आदिपुरुष' के मेकर्स को लगेगा 440 का झटका

dipika chikhlia

Dipika Chikhlia Video: ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' जब से रिलीज हुई है, उसे भारी मात्रा में ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को फिल्म के कैरेक्टर, डायलॉग और VFX बिलकुल भी पसंद नहीं आए लेकिन इस बीच रामानंद सागर की रामायण में मां सीता का रोल निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने एक वीडियो शेयर किया है।

दीपिका को आज भी पसंद करते हैं फैंस

दीपिका चिखलिया आज भी जनता के बीच सीता मां के रूप में लोकप्रिय हैं। एक्ट्रे ने दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले रामानंद सागर के महाकाव्य रामायण में सीता की भूमिका निभाई थी। एक्ट्रेस ने अपने रोल से लोगों के दिलों में एक अपूरणीय जगह बना ली थी। भले ही उन्होंने अपने पूरे करियर में कई टीवी शो और फिल्मों में अभिनय किया हो, लेकिन फैंस उन्हें आज भी रामायण के उनके चरित्र के रूप में पसंद करते हैं और उनका सम्मान करते हैं। आज, अभिनेत्री ने एक रील शेयर की, जिसने नेटिज़न्स का ध्यान खींचा।

दीपिका का रील आया सामने

रामायण एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और अक्सर अलग-अलग वीडियो साझा करती है। लेकिन आज का दिन अलग था और उनके वीडियो को पोस्ट करने के कुछ ही घंटों में उन्हें लाखों लाइक्स मिल गए। उन्होंने सीता के रूप में तैयार होकर वीडियो अपलोड किया और 'आदिपुरुष' के राम सिया राम के ट्रेंडिंग गीत का इस्तेमाल किया। उन्होंने अपने माथे पर सिंदूर की बिंदी और सिंदूर भी लगाया था। वीडियो को अपलोड करते हुए उन्होंने लिखा, "यह पोस्ट पब्लिक डिमांड पर है... मैं उस प्यार के लिए आभारी हूं, जो मुझे निभाए गए किरदार के लिए हमेशा मिला है... मैं... सीताजी के रूप में... इससे ज्यादा नहीं मांग सकती थी...।"

लोगों ने किया कमेंट

वीडियो अपलोड होने के तुरंत बाद, नेटिजन्स ने कमेंट सेक्शन में तहलका मचा दिया। ज्यादातर फैंस ने कमेंट किया की कि कैसे वह सीता के रूप में वो बेस्ट थीं और कोई भी उनकी जगह नहीं ले सकता। एक ने लिखा, "आप हिंदुस्तान में लोगो के दिलों पर राज करते हो।" एक अन्य ने लिखा, 'सीता जी के रोल में आपकी जगह कोई नहीं ले सकता।' ये कमेंट्स साबित करते हैं कि कैसे फैंस आज भी उन्हें सीता मां के रूप में याद करते हैं। हालांकि, कुछ फैंस ने उनकी तुलना आदिपुरुष की कृति सेनन से की। महाकाव्य रामायण पर आधारित आदिपुरुष में देवी सीता की भूमिका में बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन और भगवान राम की भूमिका में प्रभास हैं। नेटिज़न्स ने टिप्पणी की, "मैम आपकी ये एक रील .... पूरी 'आदिपुरुष' फिल्म पर भारी पड़ेगी।" कुछ लोगों ने यह भी टिप्पणी की कि दीपिका चिखलिया की सीता की तुलना में कृति सSनन की भूमिका कुछ भी नहीं है।

More from Filmibeat

Read more about: dipika chikhlia
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X