जब सिगरेट पीने पर 'राम' को सरेआम पड़ी थी डांट, फिर अरुण गोविल की हुई ऐसी हालत

रामानंद सागर की रामायण को घर-घर में प्रसारित किया गया और 90 के दशक में हर किसी ने बड़े ही चाव से इस सीरियल को देखा. लेकिन आपको बता दें कि इस शो में नजर आने वाले अरुण गोविल जिन्होंने राम का किरदार निभाया था. उन्हें आज भी भगवान राम की तरह ही पूजा जाता है. बता दें कि माता सीता का किरदार दीपिका चिखलिया ने निभाया था उन्हें भी लोग माता सीता के नाम से यह जानते हैं. लेकिन आज हम अरुण गोविल के बारे में कुछ दिलचस्प बातों को बताने वाले हैं. जिसके बारे में उन्होंने खुद ही जिक्र किया है.
स्मोकिंग को लेकर अरुण गोविल ने बताया एक ज़बरदस्त किस्सा
अरुण गोविंद जो कि टेलीविजन पर राम के किरदार में नजर आते हैं. वह 1991 में तमिल फिल्म 'श्री यदुकोंडला स्वामी' की शूटिंग कर रहे थे और इस फिल्म में उनके साथ में मशहूर एक्ट्रेस भानुमति भी थी. जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस फिल्म में अरुण गोविल ने बालाजी तिरुपति भगवान का किरदार अदा किया था. इस फिल्म की शूटिंग दक्षिण भारत में की गई थी और जब अरुण गोविंद द कपिल शर्मा शो में आए थे तो उन्होंने अपनी स्मोकिंग को लेकर काफी कुछ बताया और इस फिल्म के सेट पर हुए एक किस्से का भी जिक्र कर दिया था.
अरुण गोविल सेट पर छुपकर पिया करते थे सिगरेट
अरुण गोविल बताते हैं कि तमिल फिल्म के सेट पर वह 1 दिन चोरी छुपे सिगरेट पीने लगे तो वहां पर एक शख्स आता है और उन्हें खरी-खोटी सुनाने लगता है. इस पर अरुण गोविल बताते हैं कि उन दिनों मैं सिगरेट बहुत ज्यादा पीने लगा था. अगर मुझे लंच टाइम में सिगरेट की तलब छूट दी थी तो मैं स्टूडियो के पर्दे के पीछे कोने में कुर्सी पर बैठकर सिगरेट पिया करता था. लेकिन एक दिन जब मैं चोरी छुपे सिगरेट पी रहा था तो अचानक से एक शख्स वहां पर आ जाता है. वह मुझे बहुत ही गुस्से भरी नजरों से देखता है. इतना ही नहीं वह अपनी ही भाषा में बहुत कुछ बोल जाता है. जिसके बाद वहां से वह चला जाता है.
सिगरेट पीने पर अरुण गोविंद को सुननी पड़ी खूब खरी-खोटी
अरुण गोविल ने इस किस्से पर आगे बताया कि मैंने उस शख्स से काफी शांत होने के लिए कहा था लेकिन उसने मेरी एक ना सुनी और मुझे सुना कर चला गया. लेकिन इसके बाद में मैंने एक और व्यक्ति को बुलाया और पूछा कि यह मुझसे क्या बोल रहे थे. उस व्यक्ति ने अरुण गोविल को बताया किवह कह रहे थे कि हम तो तुम्हें भगवान मानते हैं और तुम यहां पर खड़े होकर सिगरेट पी रहे हो? तुम को शर्म नहीं आती है. इस पर अरुण गोविल आगे बताते हैं कि यह सब सुनकर मैंने उसी दिन और उसी वक्त स्मोकिंग करना छोड़ दिया था और आज तक कभी भी सिगरेट को हाथ नहीं लगाया.
राम का किरदार निभाने के बाद अरुण गोविल का कैरियर पड़ा ठप
अरुण गोविंद ने अपने करियर को लेकर बताया कि मैंने टेलीविजन पर भगवान राम का किरदार बखूबी निभाया था. लेकिन आज भी दर्शक मुझे उसी रूप में देखते हैं. जिस वजह से मेरा कैरियर आगे बढ़ी नहीं पाया. हालांकि मुझे दुनिया भर से काफी प्यार मिला. लेकिन मुझे प्रोजेक्ट मिलना बंद हो गया था. 14 सालों तक मैंने सिर्फ कुछ ही शोज में स्पेशल अपीयरेंस के अलावा कोई भी किरदार नहीं निभाया. ऐसा इसीलिए क्योंकि दर्शक मुझे और किसी रूप में देखना पसंद ही नहीं करते हैं.


Click it and Unblock the Notifications











