रामायण की शूटिंग में खुल गई लक्ष्मण की धोती, शत्रुघ्न ने बचाई इज्जत, सुनील लहरी का खुलासा Video
रामायण के फिर से टेलीकास्ट से लक्ष्मण यानी की सुनील लहरी फिर से खुश हैं। दूरदर्शन पर रिकॅार्ड तोड़ टीआरपी लेने के बाद रामायण का टेलीकास्ट फिर से स्टार प्लस पर हो रहा है। ऐसे में हर दिन का एक किस्सा सुनील लहरी अपने फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। सुनील लहरी बीते तीन दिन से लगातार अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड कर रहे हैं।
जहां वह टेलीकास्ट हुए हर एपिसोड की कोई ना कोई पर्दे के पीछे की कहानी जरूर शेयर करते हैं। इस बार उन्होंने अपने धोती खुलने और शूटिंग के बीच मुश्किल में पड़ जाने का दिलचस्प किस्सा शेयर किया है जो कि वायरल हो गया है।

बीते दिन उन्होंने चिड़िया के बीट की कहानी बताई और इस बार बीच सीन में कैसे वह खुद को धोती खुलने के बाद बचाते फिर रह रहे थे, उसका खुलासा किया है। चलिए जानते हैं कि रामायण के लक्ष्मण यानी कि सुनील लहरी ने क्या कहा है। यहां पढ़ें दिलचस्प किस्सा..
View this post on Instagrambehind scene story of dhoti and snaan
A post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri) on


Click it and Unblock the Notifications