लाल कृष्ण आडवाणी के साथ मुस्कुराते दिखीं रामायण की सीता, चुनाव प्रचार की Throwback तस्वीरें
रामायण का प्रसारण इन दिनों स्टार प्लस पर हो रहा है। ऐसे में रामायण की सीता यानी कि दीपिका चिखलिया अपनी पुरानी तस्वीरों के कारण पूरी तरह से छाई हुई हैं। जी हां, दीपिका चिखलिया अपनी इन तस्वीरों से लगातार खबरों में छाई हुई हैं। इससे सभी वाकिफ हैं कि दीपिका चिखलिया सीता की भूमिका में लोकप्रिय होने के बाद राजनीति की दुनिया में भी उतरी थीं।
खासकर बीजेपी के कई नेताओं के साथ उनकी कई तस्वीरें वायरल हुई थी। इस बार दीपिका ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की, जो कि कुछ ही देर में वायरल हो गई है।

दीपिका और आडवाणी की ये तस्वीर उस समय की है जब वह चुनाव प्रचार में उतरी थीं। जाहिर सी बात है कि ये सालों पुरानी तस्वीर है। तस्वीर में दीपिका साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। आडवाणी के सामने वह नमस्कार करते हुए खड़ी हैं। दोनों एक साथ मुस्कुरा रहे हैं। इस तस्वीर को देखने के साथ दीपिका ने कैप्शन में लिखा है कि नमस्कार।


Click it and Unblock the Notifications