रामायण की सीता ने जब साड़ी पहन कर दिया चुनावी भाषण, दीपिका चिखलिया की अनदेखी तस्वीर से बवाल

रामायण की सीता दीपिका चिखलिया सोशल मीडिया पर अपनी अनदेखी तस्वीरों के कारण पूरी तरह से छाई हुई हैं। जी हां, आपको बता दें कि सीता के किरदार में उन दिनों दीपिका चिखलिया की खूबसूरती भी चर्चा में रही थी। ऐसे में जब उनकी लोकप्रियता को देखते हुए वह चुनाव के मैदान में भी उतरी तो हर कोई देखता रह गया उनकी सादगी को।

दीपिका ने उस समय की अपनी एक तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। दीपिका इस तस्वीर में चुनाव प्रचार करती हुई नजर आ रही हैं। दीपिका ने 80 के दशक में गुजरात के वड़ोदरा से चुनाव लड़ा था। ट्विटर पर इस फोटो को शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा है कि चुनाव और प्रचार के मेरे दिन।

Ramayan

उन्होंने अपनी इस पोस्ट के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पीएमओ इंडिया के साथ बीजेपी दिल्ली को भी टैग किया है। इस तस्वीर में दीपिका ने माइक पकड़ा हुआ है। जहां पर साड़ी में वह खूबसूरत नजर आ रही हैं।

वो भाषण दे रही हैं। दीपिका की इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पर फैंस जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। वैसे ये पहली बार नहीं है जब दीपिका चिखलिया ने अपनी कोई तस्वीर पोस्ट की है, इससे पहले भी वह कई बार अपनी तस्वीर पोस्ट कर चुकी हैं। चलिए आपको उनकी ये वायरल होती हुई तस्वीर दिखाते हैं।

Read more about: ramayan रामायण
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X