30 साल पहले रामायण की सीता की नो मेकअप Pic, सारे अवॉर्ड्स के साथ दिया ऐसे पोज, देखिए खूबसूरत
दूरदर्शन के बाद रामायण का प्रसारण इन दिनों स्टार प्लस पर हो रहा है। एक बार फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रही हैं, रामायण की सीता दीपिका चिखलिया। जी हां, दीपिका चिखलिया हर बार अपने इंस्टाग्राम पर कोई ना कोई पुरानी तस्वीर शेयर कर फैंस के साथ यादें शेयर करती रहती हैं।
इस बार भी दीपिका ने ऐसी ही एक तस्वीर शेयर की है जो कि तेजी से देखी जा रही है। इससे सभी वाकिफ हैं कि रामायण की सीता के तौर पर दीपिका चिखलिया को कई पुरस्कार भी मिले थे। इसी से जुड़ी एक खास तस्वीर दीपिका ने अपने फैंस के लिए शेयर की है। जहां दीपिका नो मेकअप लुक में सलवार सूट पहनकर मुस्कुराकर खड़ी नजर आ रही हैं।

दीपिका ने इस तस्वीर के साथ बताया है कि उनकी मां ने सारे पुरस्कार को घर पर सजाकर रखती थीं। दीपिका ने लिखा है कि ये तब की बात है जब मैं उमरगांव स्टूडियो जाने के लिए तैयार थी।
पाली हिल पर मेरी मां का घर है जहां मेरे सारे अवॉर्ड्स को सजाया गया था। उन्हें मुझ पर गर्व होता था। वो काफी खुश थीं। चलिए फिर बिना इंतजार करवाए आपको दिखाते हैं सीता यानी की दीपिका की कुछ ऐसी अनदेखी तस्वीरें जिसे देखकर आपकी आंखें खुली रह जायेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











