रामायण की फीस बताने में शर्म आती है, मुझे अवॉर्ड भी नहीं मिला- सीता 'दीपिका चिखलिया' का दर्द !
की सीता दीपिका चिखलिया लगातार अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार दीपिका ने ये खुलासा किया है कि रामायण की फीस इतनी कम थी कि वह इसका जिक्र किसी से भी नहीं कर सकती हैं। उन्होंने इसे लेकर अपना दुख जाहिर किया है। दीपिका ने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा है कि फीस के साथ मुझे कभी कोई पुरस्कार भी नहीं मिला।
मेरे अनुसार मुझे 3 फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिल सकता था। राजेश खन्ना के साथ मैंने खुदाई फिल्म की। इसके लिए मुझे अवॉर्ड मिलना चाहिए था।

वह कहती है कि कई प्राइवेट अवॉर्ड समारोह में मुझे बुलाया गया, जब मैं नहीं गई और पूछा कि कहां है अवॉर्ड तो बोला गया कि किसी और को दे दिया गया।
दीपिका ने बताया कि उस वक्त सरकार की तरफ से बेरुखी दिखाई गई थी। चलिए जानते हैं कि दीपिका चिखलिया ने रामायण की फीस को लेकर क्या खुलासा किया है।


Click it and Unblock the Notifications