राम-सीता मिलन के बीच जब फ्रेम में आने लगा एक कुत्ता, मचा हंगामा,रामायण मजेदार किस्सा Video !
रामायण के प्रसारण के साथ शूटिंग से जुड़ा हर दिलचस्प किस्सा सामने लाने की कवायद कर रहे हैं लक्ष्मण सुनील लहरी। दूरदर्शन पर रामायण के टेलीकास्ट के बाद इसे अब स्टार प्लस पर दिखाया जा रहा है। ऐसे में सुनील लहरी टेलीकास्ट होने वाले हर एपिसोड की शूटिंग किस मजेदार तरीके से हुई उस पर फोकस कर रामायण शूटिंग पर बात कर रहे हैं।
वह इसकी हर जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। बीते तीन दिनों से लगातार वह अपनी धोती खुलने से लेकर रामानंद सागर के गुस्से और चिड़िया के आने की कहानी सुना चुके हैं। इस बार सुनील जो पर्दे के पीछे की बात बताने जा रहे हैं वो काफी दिलचस्प है।

रामायण में राम और सीता का गार्डन में होने वाला मिलन पूरे रामायण के यादगार सीन्स में से एक है। लेकिन जब इस खास सीन के बीच कुत्ता आ जाए तो क्या होगा? इसी से जुड़ी एक मजेदार बात सुनील लहरी ने अपने इस वीडियो में बताई है।
View this post on InstagramRamayan ke 4th episode shooting karne ke dauran ke Kuchh kisse
A post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri) on


Click it and Unblock the Notifications











