.....नहीं रहे 'रामायण' के विभीषण
रमानंद सागर निर्देशित रामायण के किरदार विभीषण उर्फ़ मुकेश रावल मुंबई में मृत पाए गये...जानिए आखिर कैसे मुकेश रावल की हुई अक्समात मृत्यु
अस्सी के दशक के महशूर शो रामायण में विभीषण की भूमिका अदा करने वाले गुजराती एक्टर मुकेश रावल की बीते मंगलवार अकस्मात मृत्यु हो गयी।
उनका शव मुम्बई के कांदिवली इलाके में पटरी पर मिला। जहां पुलिस ने इसे खुदखुशी का मामला बताया है तो वहीं घरवाले इस बात से इंकार कर रहें हैं।

जिस दिन मुकेश की मृत्यु हुई उस दिन वह घर से से बैंक के लिए पैसा निकालने गए थे और वहां से घाटकोपर डबिंग के लिए जा रहे थे।
हालांकि मुकेश के परिवार ने पूरी तरह से ऐसी किसी भी आशंका से इनकार किया है। उनका कहना है कि घर पर दिन भर के काम की जानकारी देकर मुकेश गए थे। ऐसे में सुसाइड की कोई वजह ही नहीं है।
वहीं मुकेश के भाई विजय रावल का कहना है कि, न तो वो तनाव में थे और ना ही ऐसी कोईपारिवारिक वजह थी, जिसके कारण वो आत्महत्या करते। वहीं पुलिस फिलहाल मुकेश की बेटी का बयान दर्ज कर रही है।
मुकेश रामायण के 'कोई अपना सा', 'हसरतें' और 'बींद बनूँगा और घोड़ी चढूँगा' जैसे सीरियल्स में भी नजर आ चुके हैं। सीरियल के अलावा उन्होनें जिद, सट्टा, औजार और कसम जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में दर्शकों का दिल जीता था। आखिरा बार मुकेश एक गुजराती फिल्म में नजर आए थे।


Click it and Unblock the Notifications

